scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं नजर आईं मलाइका अरोड़ा, फैंस बोले- पक्का ब्रेकअप हो गया

25 जून को अर्जुन कपूर का जन्मदिन था और उन्होंने अपने घर पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनके दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए लेकिन मलाइका अरोड़ा नहीं आईं। ऐसे में फैंस का कहना है कि इनका ब्रेकअप हो गया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | June 26, 2024 13:31 IST
अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं नजर आईं मलाइका अरोड़ा  फैंस बोले  पक्का ब्रेकअप हो गया
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)
Advertisement

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि दोनों में से किसी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की। हालांकि अब ये बात सच होती नजर आ रही है। 26 जून को अर्जुन कपूर का 39वां जन्मदिन था और उन्होंने इस दिन ग्रैंड पार्टी की, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े लोग और परिवार वाले शामिल हुए, लेकिन मलाइका नदारद दिखीं।

Advertisement

अर्जुन कपूर की बर्थडे  पार्टी में आदित्य रॉय कपूर, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, संजय कपूर, महीप कपूर समेत कई स्टार्स पहुंचे थे, लेकिन मलाइका कहीं नजर नहीं आईं। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और ये बात वह लोग दुनिया से छिपा रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि लंबे समय से दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आ रही हैं। इसी बीच मलाइका ने कई बार इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की, जो उनके रिश्ते में आई दरार की तरफ इशारा करती हैं। कुछ हफ्ते पहले मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, "सिर्फ वही लोग आपकी लाइफ में डिजर्व करते हैं जो आपको प्यार देते हैं और आपकी रिस्पेक्ट करते हैं।"

सालों तक साथ रहने के बाद हुए अलग?

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान साल 2017 में एक दूसरे से अलग हो गए थे और उसके कुछ समय बाद से ही मलाइका और अर्जुन का अफेयर शुरू हुआ था। दोनों अकसर साथ में स्पॉट किए जाते थे और 2019 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। इनकी बात परिवार तक भी पहुंची थी और कई बार इनकी शादी की अफवाह भी उड़ी, लेकिन अब लगता है कि शायद ये रिश्ता खत्म हो चुका है।

Advertisement

मलाइका ने 25 जून को करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, लेकिन अर्जुन के जन्मदिन पर न तो वह खुद नजर आईं और न उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर किया। ऐसे में फैंस ये सोचने पर मजबूर हैं कि इनके रिश्ते में दरार आ चुकी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो