scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'उन्हें ना खरीदा जा सकता है और ना ही…', ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: खबर है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी टूट गई है। इसी बीच अब एक्ट्रेस की क्रिप्टिक पोस्ट भी चर्चा में आ गई है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 31, 2024 18:43 IST
 उन्हें ना खरीदा जा सकता है और ना ही…   ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट (Photo- Malaika Arora/Insta)
Advertisement

Malaika Arora Cryptic Post: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद फैंस मलाइका की भी वेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा था कि एक्ट्रेस भी अरबाज के बाद अब जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ सात फेरे लेंगी। लेकिन, इसी बीच फैंस का दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस पर अभी कपल की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। लेकिन, इसी बीच एक्ट्रेस की एक क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में आ गई है, जो कि वायरल हो रही है।

Advertisement

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। उन्होंने पोस्ट को शेयर करने के साथ ही लिखा, 'धरती का सबसे बड़ा खजाना वो लोग हैं, जो लोग आपसे प्यार करते हैं। आपको सपोर्ट करते हैं। उन्हें ना तो खरीदा जा सकता है और ना ही रिप्लेस किया जा सकता है। हम सभी के पास ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं।' अब ये पोस्ट एक्ट्रेस ने किसके लिए और क्यों लिखी है? ये साफ नहीं हो पाया है और ना ही मलाइका ने किसी का जिक्र किया है। लेकिन, फैंस इसे अर्जुन कपूर से जोड़ रहे हैं। ऐसे में जब तक ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आ जाती तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि आखिर माजरा क्या है।

Advertisement

Malaika Arora Cryptic Post

5 साल पहले कबूली थी डेटिंग की बात

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 5 साल पहले साल 2019 में डेटिंग की बात को कुबूल किया था। उन्होंने अरबाज खान से तलाक के बाद साल 2017 में अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद साल 2019 में 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग पर अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर को किस करते हुए एक पोस्ट भी शेयर की थी। कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाता रहा है।

क्यों हुआ ब्रेकअप?

मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ता खत्म होने को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल हैं कि आखिर दोनों अलग क्यों हुए? जबकि कइयों बार उनकी शादी की चर्चा खूब रही। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि अलग होने की वजह क्या रही है। लेकिन, सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उनके बीच को मनमुटाव नहीं है। वो एक-दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं और एक-दूसरे के पिलर ऑफ स्ट्रेंथ रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो