scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Malaika-Arjun Breakup: 5 साल डेटिंग के बाद मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का टूटा रिश्ता? जानिए क्या है वजह

Malaika-Arjun Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। रिपोर्ट्स में करीबी सूत्रों के हवाले से उनके ब्रेकअप की खबर को कंफर्म बताया जा रहा है। अब दोनों साथ नहीं हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 31, 2024 15:44 IST
malaika arjun breakup  5 साल डेटिंग के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर का टूटा रिश्ता  जानिए क्या है वजह
मलाइक और अर्जुन का टूटा रिश्ता। (Photo- Malaika Arora/Insta)
Advertisement

Malaika-Arjun Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर अपने रिश्ते और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहे हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इस कपल ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। पांच साल तक सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद अब अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। कपल ने साल 2019 में अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। दोनों कइयों बार अपनी शादी को लेकर हेडलाइन्स में रहे हैं। जहां फैंस उनकी वेडिंग का इंतजार कर रहे थे वहीं, अब ब्रेकअप की खबर ने सभी को चौंका दिया है। फैंस के लिए ये बड़ा झटका है।

Advertisement

दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप का दावा पिंकविला की रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन अलग हो गए हैं। दोनों के बीच खास रिश्ता था और वो एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे। लेकिन, अब वो साथ नहीं रहेंगे। रिपोर्ट में कहा ये भी जा रहा है कि दोनों इस मामले में रिस्पेक्टफुली चुप्पी बनाए रखेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को ज्यादा खींचना नहीं चाहते हैं।

Advertisement

मलाइका और अर्जुन के बीच नहीं कोई मनमुटाव

इसके साथ ही अगर मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ता टूटने की वजह के बारे में बात की जाए तो इसे लेकर रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से कहा जा रहा है कि उनका रिश्ता प्यार भरा और लंबा रहा है, जो कि अब खत्म हो चुका है। कहा जा रहा है कि रिश्ता खत्म होने का मतलब ये नहीं है कि उनके बीच मनमुटाव है। वो एक-दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं और एक-दूसरे के पिलर ऑफ स्ट्रेंथ रहे हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि दोनों ब्रेकअप के बाद भी एक-दूसरे को सम्मान देंगे।

पहले भी रही ब्रेकअप की चर्चा

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर कोई पहली बार नहीं आई है। इसके पहले भी उनके अलग होने के चर्चे खूब रहे हैं। हालांकि, इस दौरान ये भी खबर सामने आई थी कि दोनों अपना रिश्ता खत्म नहीं करना चाहते हैं बल्कि उन्होंने इस पर काम करने का फैसला किया था। अब अरबाज की शादी के बाद लोगों की नजरें मलाइका पर टिकी हुई हैं कि वो दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगी या नहीं। अगर करेंगी तो कब और किससे करेंगी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो