होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता..', महिला आरक्षण विधेयक पर क्या बोले महेश भट्ट

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने बताया कि वह उस परिवार से आते हैं जहां उनकी मां और बहनें थींं। इसलिए वह महिलाओं की शक्ति के बारे में जानते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्क | Edited By: गुंजन शर्मा
September 28, 2023 11:50 IST
महिला आरक्षण बिल पर ये बोले महेश भट्ट (फाइल फोटो)
Advertisement

Women Reservation Bill: कुछ दिन पहले ही महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों में पास हुआ था। इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री की ओर से भी लोग इस बिल पर अपना पक्ष रख रहे हैं। इसी बीच फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता वह सभ्य समाज के रूप में पहचाना नहीं जा सकता।

ANI के साथ बातचीत में महेश भट्ट ने कहा, "जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता…उसे सभ्य समाज के रूप में पहचाना नहीं जा सकता। मैं बेहद खुश हूं…यह आशा की पहली किरण है।" महेश भट्ट से महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल किया गया कि वह उसे किस तरह देखते हैं? इसपर उन्होंने कहा, "हम एक ऐसे घर से आए हैं जहां मां का साया था, बहने थीं। हम तो बचपन से महिलाओं की शक्ति के बहुत-बहुत करीब रहे हैं। हमको उन्हीं की मदद से यहां तक आने का अवसर मिला। तो मुझे लगता है जो मुल्क महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकता, उसको बिल्कुल अपने बराबर नहीं खड़ा करना चाहिए। वो सभ्य समाज कहलाने के लायक नहीं है।"

Advertisement

नारी शक्ति पर कही ये बात

इस बिल पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भट्ट ने आगे कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मुल्क ने आज वो कदम उठाया है, जहां पर आप उनको अपने साथ-साथ हमसफर बनाकर चलेंगे।" भविष्य में इससे होने वाले फायदों को लेकर भट्ट ने कहा कि ये शुरुआत है, जब ये सूरज चमकना शुरू करेगा तो हम कहां से कहां पहुंच जाएंगे।

"क्योंकि 50 प्रतिशत आबादी, पूरी शक्ति जब आप इस्तेमाल करेंगे, उनकी ऊर्जा जब पूरी तरह इस्तेमाल करेंगे तो… 140 करोड़ की आबादी वााल मुल्क है, उसमें क्या-क्या नहीं हो सकता है उसकी कोई लिमिट ही नहीं है।"

प्रियंका चोपड़ा ने की थी बिल को तेजी से लागू करने की मांग

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी महिला आरक्षण बिल पर अपनी राय रखी थी। बिल पास होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "इस ऐतिहासिक मील के पत्थर से एक नए युग को प्रेरणा मिल रही है। महिला आरक्षण विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का पारित होना वास्तव में सही दिशा में एक कदम है, लेकिन महत्वपूर्ण अगला चरण इसे तेजी से लागू करना है। यह एक ऐसा भारत है जो वास्तव में महिलाओं का समर्थन करता है और उन्हें सशक्त बनाता है।"

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsMahesh BhattWomen reservation
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।