होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

बहन से नाता नहीं रखेंगे लव सिन्हा! सोनाक्षी की शादी के 1 हफ्ते बाद खोली जहीर इकबाल के पिता की पोल- ' ईडी की इन्क्वायरी वाशिंग मशीन में…'

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के एक हफ्ते बाद भाई लव सिन्हा ने ट्वीट कर बताया है कि क्यों उन्होंने शादी अटेंड नहीं की, साथ ही उन्होंने जहीर के पिता को लेकर भी काफी कुछ कहा है।
Written by: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 13:50 IST
लव सिन्हा ने खोली बहन के ससुर की पोल!
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ मैरिज को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। खबर थी कि सिन्हा परिवार इस शादी से खुश नहीं है, हालांकि पिता शत्रुघन सिन्हा और मां पूनम सिन्हा बेटी की खुशियों में शामिल हुए, लेकिन दोनों भाई लव और कुश नजर नहीं आए। जिसके बाद परिवार में अनबन की खबर को हवा मिलने लगी। कुश ने कहा कि भले ही वो शादी में ज्यादा नजर नहीं आए, लेकिन वह शादी में थे, वहीं लव ने इसपर अपना रिएक्शन देने के लिए सही समय का इंतजार किया। अब एक हफ्ते बाद उन्होंने अपने ट्वीट पर न सिर्फ शादी में न शामिल होने का कारण बताया है, बल्कि जहीर इकबाल के पिता को लेकर भी काफी कुछ लिखा है।

जहीर के पिता पर लव का कटाक्ष!

लव ने शादी के हफ्ते बाद 30 जून को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "न्यूज स्टोरी के लिए उनके फैमिली बिजनेस के बारे में बकायदा कहानी बनाई गई,जिससे कोई भी ग्रे एरिया पर ध्यान न दे, जैसे दूल्हे के पिता की एक राजनेता से नजदीकियां, जिनकी ईडी पूछताछ "वॉशिंग मशीन" में गायब हो गई थी। न ही दूल्हे के पिता के दुबई में रहने की भनक थी…"

Advertisement

ऐसा लव ने क्यों कहा ये तो नहीं साफ हो पाया है, लेकिन इससे कयास लग रहे हैं कि ये ट्वीट जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी को लेकर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मुंबई के जाने माने बिजनेसमैन हैं, जिनका बिजनेस न केवल भारत बल्कि विदेश में भी फैला है। इकबाल रतनसी, सलमान खान के करीबी दोस्त हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो भाईजान ने उनसे भारी रकम उधार ली है।

बहन से नाता नहीं रखना चाहते लव

दूल्हे के पिता को लेकर किए ट्वीट के बाद अगले ही दिन लव सिन्हा ने अन्य ट्वीट में बताया है कि वो उन लोगों से नाता नहीं रखना चाहते। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "कारण बहुत स्पष्ट हैं कि मैं इसमें क्यों शामिल नहीं हुआ, और चाहे कुछ भी हो, मैं कुछ लोगों के साथ नाता नहीं रखूंगा। मुझे खुशी है कि मीडिया के एक सदस्य ने पीआर टीम द्वारा पेश की जा रही रचनात्मक कहानियों पर भरोसा करने के बजाय अपना रिसर्च की।"

शत्रुघन हुए अस्पताल में भर्ती

कई दिनों से शत्रुघन सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं और कहा जा रहा था कि वह भी सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं थे, इसी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी है। हालांकि लव ने पिता की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि उन्हें फीवर था, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सिन्हा परिवार का माहौल ठीक नहीं है और इसी वजह से शत्रुघन सिन्हा की तबीयत भी ठीक नहीं है।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsSonakshi Sinha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement