scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'सांस लेने में भी डर लगता है…', चुनावी माहौल पर रजनीकांत ने ली सेलेब्स की चुटकी, कमल हासन को लेकर क्या बोले थलाइवा?

Rajinikanth On Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है। अप्रैल और मई महीने में चुनाव होना है। इस बार कई सेलेब्स भी हैं, जो चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसी बीच एक्टर रजनीकांत उन सेलेब्स की चुटकी लेते हुए दिखे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: March 21, 2024 14:51 IST
 सांस लेने में भी डर लगता है…   चुनावी माहौल पर रजनीकांत ने ली सेलेब्स की चुटकी  कमल हासन को लेकर क्या बोले थलाइवा
चुनवी सरगर्मी के बीच क्या बोले रजनीकांत? (Photo- Express Archives)
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होने के बाद राजनीतिक गलियारे में कई बड़े नामों की चर्चा जोरों पर है। 2024 में होने वाले चुनाव में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई बड़े सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें कमल हासन और थलापति विजय जैसे एक्टर्स के नाम टॉप पर हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बीच थलाइवा रजनीकांत (Thalaiva Rajinikanth) चुनावी मैदान में उतरने वाले सेलेब्स की चुटकी लेते हुए दिखे हैं। उन्होंने मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे फैंस चुनावी माहौल में सितारों के लिए बड़ी नसीहत मान रहे हैं।

दरअसल, रजनीकांत बुधवार को चेन्नई में एक अस्पताल की नई ब्रांच के उद्घाटन में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और चुनाव को लेकर सवाल किया गया। देशभर में चुनावी माहौल को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें मुंह खोलने में भी डर लग रहा है। भारत में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जो अप्रैल महीने से शुरू होंगे।

Advertisement

रजनीकांत ने ली कमल हासन की चुटकी

रजनीकांत ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पहले जब भी पूछा जाता था कि कावेरी अस्पताल कहां है लोग कहते थे कि ये कमल हासन के घर के पास है। आज जब कमल का घर पूछा जाता है तो लोग कहते हैं कि कावेरी अस्पताल के पास है। एक्टर की चुटकी लेने के बाद थलाइवा ने मौजूद मीडिया के लोगों के साथ मस्ती भी की और कहा कि वो उन लोगों से कहना चाहते हैं कि ये सिर्फ सिंपल बाते हैं। अब वो आगे ये ना लिखें कि रजनीकांत ने कमल हासन के साथ पंगा ले लिया।

इसके साथ ही रजनीकांत ने चुनावी माहौल को लेकर कहा कि वो यहां पर बोलना नहीं चाहते थे लेकिन, उनसे कुछ शब्द कहने के लिए गया। एक्टर ने कहा कि यहां कुछ मीडिया वाले भी हैं और कैमरे को देखकर उन्हें डर लग रहा है। ये चुनाव का समय है इसलिए, रजनीकांत को सांस लेने में भी डर लग रहा है। हालांकि, एक्टर ने अपनी बात को हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कही।

Advertisement

बहरहाल, अगर रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो अपकमिंग फिल्म 'वेट्टैयन' में काम कर रहे हैं। इसके जरिए एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें अन्य एक्टर्स में फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती भी हैं। इससे पहले रजनीकांत को फिल्म 'लाल सलाम' में देखा गया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो