होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: 'नफरत के खिलाफ वोट किया है…', प्रकाश राज ने मतदान के बाद बताया किसे किया वोट

Lok Sabha Election 2024: साउथ और बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) एक बार फिर से अपने तीखे बोल को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मतदान करने के बाद कहा कि उनका वोट उनके अधिकार के लिए है और उन्होंने नफरत के खिलाफ वोट किया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 27, 2024 09:17 IST
मतदान के बाद बोले प्रकाश राज। (Photo- Prakash Raj/Insta)
Advertisement

इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 का माहौल काफी गरमाया हुआ है। सात चरणों में चुनाव होने हैं और दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर शुक्रवार (26 अप्रैल) को वोटिंग की गई। इसमें कर्नाटक में 14 सीटों पर मतदान हुए। ऐसे में साउथ के कई दिग्गज वोट करने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचे थे। सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बीजेपी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले एक्टर प्रकाश राज भी बेंगलुरु में मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना कीमती वोट कास्ट किया। इसके साथ ही वोट करने के बाद उन्होंने रिएक्शन भी दिया और एक बार फिर से अपने तीखे बोल से चर्चा में आ गए।

दरअसल, मतदान करने के बाद प्रकाश राज ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका वोट उनके अधिकार के लिए हैं, उनकी शक्ति ये चुनने के लिए है कि कौन उनका प्रतिनिधित्व करेगा। कौन संसद में उनकी आवाज बनेगा? प्रकाश राज ने आगे कहा कि एक उम्मीदवार चुनना काफी महत्वपूर्ण काम होता है। चुना उसे जाता है, जिस पर विश्वास करते हैं।

Advertisement

नफरत के खिलाफ वोट दिया- प्रकाश राज

इतना ही नहीं प्रकाश राज ने अपने बयान में ये भी बताया कि उन्होंने वोट किसे दिया है। साउथ एक्टर बताते हैं कि उन्होंने उस उम्मीदवार को वोट दिया है, जिस पर वो विश्वास करते हैं और जो घोषणापत्र लाए हैं वो बदलाव के लिए हैं। एक्टर कहते हैं कि उन्होंने नफरत और देश को बांटने वाले लोगों के खिलाफ वोट किया है। उनका मानना है कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक अच्छे प्रतिनिधित्व को वोट दिया है।

Advertisement

13 राज्यों में हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव के सात चरण में से दो चरण के चुनाव हो चुके हैं। दूसरे चरण में 13 राज्यों की लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

बहरहाल, अगर इससे परे प्रकाश राज के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। उनकी इस फिल्म का टाइटल था 'गुंटूर कारम'। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsLok Sabha ElectionPrakash Raj
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।