scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'बोला था ना सरफराज धोखा देगा…', लेस्बियन कपल का टूटा रिश्ता, इंडिया की अंजलि को छोड़ने पर ट्रोल हुईं पाकिस्तान की सूफी

LGBTQ Couple Breakup: लेस्बियन कपल अंजलि चक्रा और सूफी को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। पांच साल पहले ही दोनों ने शादी रचाई थी। दोनों ने अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | March 26, 2024 15:02 IST
 बोला था ना सरफराज धोखा देगा…   लेस्बियन कपल का टूटा रिश्ता  इंडिया की अंजलि को छोड़ने पर ट्रोल हुईं पाकिस्तान की सूफी
लेस्बियन कपल का टूटा रिश्ता। (Photos- Anjali Chakra/Sufi Malik/Insta)
Advertisement

Anjali Chakra and Sufi Malik Breakup: पाकिस्तान की सूफी मलिक और इंडिया की अंजलि चक्रा को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। दोनों ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। पांच साल पहले ही इस लेस्बियन जोड़ी ने शादी की थी। शादी के बाद दोनों की खूब चर्चा हुई थी। ऐसे में अब इनके अलग होने की खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है। अंजलि ने पाकिस्तानी की सूफी पर बेवफाई का आरोप लगाया है। दोनों सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अलग होने का ऐलान किया है, जिसके बाद सूफी धोखा देने की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई है।

Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान की सूफी से अलग होने के बाद इंडिया की अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने उन पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वो और सूफी पिछले पांच सालों से साथ में हैं। उनकी जोड़ी लोगों से काफी प्यार मिला है। वो आगे लिखती हैं कि उस प्यार के साथ वो दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। भले ही ये एक झटका हो सतता है लेकिन, उनका रास्ता अब अलग है। अंजलि ने अंत में सूफी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके धोखे के वजह से उनके रिलेशनशिप बदल रहे हैं।

Advertisement

Anjali And Sufi

अंजलि ने अपने रिश्ते को बताया जादू

इतना ही नहीं पोस्ट में अंजलि ने सूफी के साथ अपने रिश्ते को जादू बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनका रिश्ता भले ही टूट रहा है लेकिन वो नहीं चाहती हैं कि सूफी को लेकर कोई नेगेटिव बातें हों। उन्होंने कहा कि उनके फैसले का सम्मान किया जाए। ये पल दोनों के लिए मुश्किल भरा है। अंजलि ने सूफी के साथ अपने रिश्ते को एक जादू के जैसे बताया है। वो अपने रिश्ते को आगे भी याद रखना चाहेंगी। अंजली ने ये भी जानकारी दी है कि उन्होंने ऑनलाइन वेडिंग रजिस्ट्री भी रद्द करवा दी है।

ट्रोल्स के निशाने पर आईं पाकिस्तान की सूफी

पाकिस्तान की सूफी, अंजलि के बेवफाई के आरोपों के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग फिल्म 'पीके' के सरफराज से उनकी तुलना करने लगे हैं। एक ने लिखा, 'बोला था ना सरफराज धोखा देगा।' दूसरे ने लिखा, 'लेस्बियन में भी लव जिहाद चलता है मतलब?' तीसरे ने लिखा, 'सरफराज धोखा देगा।' चौथे ने लिखा, 'सरफराज नहीं सूफी भी धोखा देगी।' इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, 'पाकिस्तान में ये सब भी होता है।' इसी तरह से लोग सूफी को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Advertisement

क्या करती हैं सूफी और अंजलि?

इसके साथ ही अगर अंजलि और सूफी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो अंजलि न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में वेडिंग प्लानिंग का काम करती हैं। वहीं, सूफी लाइफस्टाइल और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो