scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मुंबई तूफान ने कार्तिक आर्यन के अपनों को छीना, 3 दिन बाद मिले शव को पहचानना भी था मुश्किल, अंगूठी से हुई पहचान

मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की डेथ हो गई है।
Written by: Jyoti Jaiswal
Updated: May 23, 2024 14:32 IST
मुंबई तूफान ने कार्तिक आर्यन के अपनों को छीना  3 दिन बाद मिले शव को पहचानना भी था मुश्किल  अंगूठी से हुई पहचान
कार्तिक आर्यन (image: kartik/instagram)
Advertisement

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी का देहांत हो गया है। मुंबई में तूफान आने से जो हादसा हुआ था उसने कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी जान चली गई। 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में तूफान की वजह से होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी, अब पता चला है कि इस हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी मौत हुई है। दुर्घटना के 3 दिन बाद शव मिला है। कार्तिक आर्यन के मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे और उनकी मामी का नाम अनीता चंसोरिया था। ये दोनों जबलपुर के सिविल लाइन्स के मरियम चौक में रहते थे।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मृत दंपत्ति अपनी कार से मुंबई आए थे, यहां वो अपना वीजा बनवाने आए थे। उन्हें अपने बेटे यश के पास अमेरिका जाना था। मुंबई से जबलपुर लौटते वक्त एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए वे रुके और उसी वक्त हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उनका बेटा यश अमेरिका से मुंबई पहुंच गया।

Advertisement

घटनास्थल पर पुलिस को मलबे में दो बॉडी मिली थी। 3 दिन हो जाने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में बेटे ने अंगूठी से माता-पिता की पहचान की। गुरुवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो