scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'25 साल से इंडस्ट्री…', कॉमेडी शो में मजाक उड़ाए जाने पर करण जौहर ने जताई नाराजगी, बोले- 'मैं मां के साथ बैठा था और…'

Karan Johar On Comedy Show: करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उनका एक कॉमेडी शो में मजाक उड़ाया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से काफी दुखी फील कर रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 06, 2024 11:29 IST
 25 साल से इंडस्ट्री…   कॉमेडी शो में मजाक उड़ाए जाने पर करण जौहर ने जताई नाराजगी  बोले   मैं मां के साथ बैठा था और…
करण जौहर की पोस्ट वायरल। (Photo- File Photo)
Advertisement

करण जौहर कई बार किसी ना किसी वजह से ट्रोल्स का शिकार हो जाते हैं। कई बार वो इस पर अपना गुस्सा भी जाहिर करते हैं लेकिन, अब फिल्ममेकर का कहना है कि उन्हें इस पर गुस्सा नहीं आता है बल्कि वो बुरा फील करते हैं। करण ये फील करते हैं कि वो इंडस्ट्री में इतने पुराने हैं और फिर भी लोग उनका मजाक उड़ाते हैं। यहां तक कि इंडस्ट्री के लोग भी उनकी कदर नहीं करते हैं। यही सोचकर करण को बुरा फील होता है। ऐसे में अब एक कॉमेडी शो में उनका मजाक उड़ाया गया, जिसके बाद फिल्ममेकर ने इस पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस पर दुख जताया है।

दरअसल, करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक शो में उनका मजाक उड़ाया गया है। वो भी उन्हीं की इंडस्ट्री के लोगों के द्वारा। इसे देखने के बाद उन्हें काफी बुरा फील हुआ है। इस पर फिल्ममेकर ने निराशा जताई है। करण ने लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा कि वो अपनी मां के साथ बैठे थे और टीवी देख रहे थे। उन्होंने इस दौरान एक रिएलिटी कॉमेडी शो का प्रोमो देखा, जो कि तथाकथित रिस्पेक्टेबल चैनल पर आता है। करण ने बताया कि एक कॉमिक आर्टिस्ट ने इस शो में उनकी बुरी तरह से मिमिक्री की।

Advertisement

करण बोले- 'गुस्सा नहीं, दुख होता है'

फिल्ममेकर आगे लिखते हैं कि वो ऐसा ट्रोल्स से उम्मीद कर सकते हैं या फिर उन लोगों से जो अपना चेहरा, नाम छुपाकर कुछ भी कहते हैं। लेकिन, अब वो लोग मजाक उड़ा रहे हैं, जो इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वो भी ऐसे शख्स का जो 25 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा है। करण का मानना है कि इंसान हाव-भाव बताता है कि कैसे वक्त में लोग जी रहे हैं। इन सब चीजों से अब उन्हें गुस्सा नहीं आता बल्कि दुख होता है।

Karan Johar Post

किसने किया था मिमिक?

ऐसे में अब अगर उस शो की बात की जाए, जिसमें करण जौहर का मजाक उड़ाया गया था तो वो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाने वाला शो 'मैडनेस मचाएंगे' है। हाल ही में इसका प्रोमो जारी हुआ था, जिसमें कॉमेडियन केतन सिंह को करण जौहर की नकल करते हुए देखा गया था। केतन ने 'कॉफी विद करण' को 'टॉफी विद चूरण' का नाम देकर मजाक बनाया था। इस पूरी क्लिप में वो करण की तरह बोलते हुए नजर आए और डांस करने की नकल तक करते दिखे थे। इतना ही नहीं, केतन करण के स्टार किड्स को लॉन्च करने का भी मजाक बनाते दिखे थे। इस शो का हिस्सा हुमा कुरैशी हैं।

Advertisement

अब इस प्रोमो को देखने के बाद ही करण जौहर का गुस्सा फूटा है। उनकी पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन्स सामने आए हैं, जिसमें कुछ उनसे सहमति जता रहे हैं तो कुछ असहमति। कुछ यूजर्स ने करण को घेरा भी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो