scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'कौन हैं कंगना, सुंदर हैं क्या?', अन्नू कपूर के बयान पर कंगना रनौत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'समाज सफल महिला से नफरत करता है'

बीते दिनों ही अन्नू कपूर ने कंगना रनौत को लेकर शॉकिंग रिएक्शन दिया था। उन्होंने एक्ट्रेस को पहचानने से इनकार कर दिया था। ऐसे में अब कंगना ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने बयान से सबकी बोलती बंद कर दी है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 22, 2024 17:08 IST
 कौन हैं कंगना  सुंदर हैं क्या    अन्नू कपूर के बयान पर कंगना रनौत ने दिया मुंहतोड़ जवाब  बोलीं   समाज सफल महिला से नफरत करता है
अन्नू कपूर के बयान पर कंगना का रिएक्शन। (File Photos)
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'हमारे बारह' को लेकर चर्चा में हैं। मूवी लंबे समय से विवादों में फंसी हुई थी। तमाम विवादों के बाद फिल्म को शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐसी इसकी रिलीज के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस दौरान उनसे कंगना रनौत के थप्पड़ कांड को लेकर सवाल किया गया था तो इस पर उन्होंने एक्ट्रेस को पहचानने से ही इनकार कर दिया था। ऐसे में अब इस मामले पर बॉलीवुड की क्वीन ने रिएक्शन दिया है और सबकी बोलती बंद कर दी है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Advertisement

दरअसल, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अन्नू कपूर का प्रेस कॉन्फ्रेंस वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अन्नू कपूर से मीडिया पर्सन सवाल करते हैं कि वो कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा गया इस पर वो क्या कहेंगे। एक्टर ने आव ना ताव देखा और शॉकिंग रिएक्शन दे डाला। उन्होंने कंगना रनौत को पहचानने से इनकार कर दिया। फिर बोले कि कंगना जी कौन हैं। मुझे बताओ न कौन है, जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो बहुत बड़ी हेरोइन होंगी। एक्टर यहीं चुप नहीं होते इसके आगे भी उन्होंने काफी कुछ कहा।

Advertisement

अब इस मामले पर कंगना ने पलटवार करते हुए लिखा, 'क्या आप अन्नू कपूर से सहमत हैं? हमारा समाज एक सफल महिला से नफरत करता है। वहीं, अगर वह सुंदर है, तो उससे ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह पावरफुल है, तो उससे कई ज्यादा नफरत करते हैं। क्या यह सच है?

क्या था कंगना रनौत का थप्पड़ कांड?

बहरहाल, अब अगर कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर बात की जाए तो ये मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ दिनों पहले ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने एक्ट्रेस को थप्पड़ मार दिया था। ये घटना लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने के बाद की है, जब कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से सांसद चुना गया। महिला सुरक्षाकर्मी ने तर्क दिया कि एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन के दौरान विरोध कर रही महिलाओं के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था कि वो 100 रुपए के लिए धरने पर बैठती हैं।

Advertisement

कंगना के थप्पड़ कांड पर शबाना आजमी, करण जौहर समेत कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया था और इसकी निंदा की थी। वहीं, विशाल ददलानी समेत कुछ ने खुलकर सीआईएसएफ कर्मी को सपोर्ट किया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो