scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'फिल्म वर्ल्ड झूठ है, यहां सब फेक है…', बॉलीवुड को लेकर बोलीं कंगना रनौत, चुनाव जीतीं तो छोड़ देंगी इंडस्ट्री

Kangana Ranaut On quit Bollywood: कंगना रनौत इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। वो बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में अब उन्होंने बॉलीवुड को फेक और झूठा बताया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 20, 2024 08:43 IST
 फिल्म वर्ल्ड झूठ है  यहां सब फेक है…   बॉलीवुड को लेकर बोलीं कंगना रनौत  चुनाव जीतीं तो छोड़ देंगी इंडस्ट्री
बॉलीवुड छोड़ने पर बोलीं कंगना रनौत। (Photos- Kangana Ranaut/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड की क्वीन यानी की कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में जोर-शोर से बिजी हैं। वो बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो चुनाव जीतती हैं तो बॉलीवुड को छोड़ देंगी। ऐसे में अब हिंदी सिनेमा को छोड़ने पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसे फेक और झूठा बताया है। अब उनका ये स्टेटमेंट चर्चा में आ गया है।

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में आज तक से बात की और इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद बॉलीवुड छोड़ने के बयान पर बात की। उनसे पूछा गया था कि अगर वो चुनाव जीतेंगी तो बॉलीवुड और राजनीति में बैलेंस कैसे बनाएंगी। इस पर उन्होंने कहा था कि वो एक समय पर सिर्फ एक ही काम करना चाहेंगी। लेकिन, उसके पहले अपना पिछला काम पूरा करेंगी और प्रोडक्शन का काम करेंगी, जो कि उनके हाथ में है।

Advertisement

कंगना ने बॉलीवुड को बताया 'फेक'

इसके साथ ही इस दौरान कंगना से पूछा गया कि अगर वो मंडी से चुनी जाती हैं तो क्या बॉलीवुड छोड़ देंगी? इस पर एक्ट्रेस ने हां में जवाब दिया। वो यहीं नहीं रुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री झूठ और फेक है। वो अलग ही माहौल बना देते हैं। ये चकाचौंध भरी दुनिया है। यहां सब फेक है। कंगना का कहती हैं कि वो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहती हैं। उनका मानना है कि उनके अलावा कोई और नहीं है, जो चीजों को बेहतर कर सकता है। बहुत सारी उम्मीदें हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना और करना है। जैसे-जैसे वो काम पर सीखती हैं उनका बहुत कुछ दांव पर लगा होता है।

पूरी लगन के साथ करना चाहती हैं काम

कंगना रनौत आगे कहती हैं कि वो बहुत ही पैशनेट हैं। वो कभी नौकरी नहीं करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें करना पड़ा। वो कहती हैं कि वो जब भी ऊब जाती हैं तो फिल्मों के लिए लिखना शुरू कर देती हैं। निर्देशन में हाथ आजमाती हैं। फिल्मों का निर्माण करती हैं। उनका मानना है कि उनके पास काफी बेहतरीन दिमाग है और वो पूरी लगन से इसमें लगी रहना चाहती हैं। राजनीति को लेकर एक्ट्रेस का कहना है कि अगर इसमें वो संभावनाएं देखती हैं तो इसमें पूरी लगन से काम करना चाहती हैं। खैर, ऐसे में अब देखना होगा कि कंगना को मंडी की जानता स्वीकार करती है या नहीं। अगर स्वीकार करती है तो कंगना का अगला स्टेप क्या होने वाला है?

Advertisement

'इमरजेंसी' में नजर आएंगी कंगना

बहरहाल, अगर कंगना रनौत की फिल्मों की बात की जाए तो वो अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इसमें उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में देखा जाएगा। फिल्म की कहानी आपातकाल पर आधारित है। इसकी रिलीज को अभी आगे बढ़ा दिया गया है क्योंकि एक्ट्रेस चुनाव प्रचार में जुटी हैं। अब इसे चुनाव के बाद ही रिलीज किया जाएगा। इसके पहले आखिरी बार कंगना को 'तेजस' में देखा गया था, जो कि थिएटर में फ्लॉप और ओटीटी पर हिट रही थी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो