scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

विक्रमादित्य सिंह पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- मंडी की बेटियों का रेट पूछा था, पहाड़ी थप्पड़ पड़ा तो सब्जी मंडी…

कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कंगना ने एक बार फिर से विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | May 22, 2024 14:03 IST
विक्रमादित्य सिंह पर भड़कीं कंगना रनौत  बोलीं  मंडी की बेटियों का रेट पूछा था  पहाड़ी थप्पड़ पड़ा तो सब्जी मंडी…
Mandi 2024 Election Result: कंगना बनाम विक्रमादित्य सिंह का मुकाबला
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वह लगातार रैली कर रही हैं और विपक्ष पर जमकर निशाना साध रही हैं। मंडी सीट में इस बार दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है। बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के साथ है।

दोनों नेता जनसभाओं को संबोधित करते हुए एक दूसरे को जमकर आड़े हाथ ले रहे है। दोनों के बीच लंबे समय से जुबानी जंग चल रही है। इस सीट पर 1 जून को मतदान होंगे। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, बयानबाजी उतनी ज्यादा तेज हो रही है। कंगना रनौत एक बार विक्रमादित्य पर खूब बरसी हैं। कंगना ने क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं।

Advertisement

विक्रमादित्य पर भड़कीं कंगना रनौत

कंगना ने कहा कि' ये लोग मंडी की बेटियों के भाव पूछ रहे हैं। इन्होंने मंडी की बेटियों को अपवित्र कहा। बेटियों के मंदिर जाने पर उसे पवित्र करने की बात कही है। मंडी की लड़कियों का भाव पूछा। लेकिन अब हम मंडी की बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे। मैं कहती हूं कि पहाड़ी महिलाओं में बहुत दम होता है। मैंने उद्धव ठाकरे का सिंहासन तक हिला दिया था, तुम्हारी तो औकात ही क्या है।'

सब्जियों के रेट भूल जाओगे

कंगना ने आगे कहा कि 'पहाड़ी लड़कियों में बहुत दम होती है। अगर पहाड़ी थप्पड़ पड़ा तो सब्जियों का रेट पूछना तक भूल जाओगे। विक्रमादित्य जिस तरह की बातें कर रहे हैं अगर उनके माता पिता जीवित होते तो उन्हें थप्पड़ मारते और माफी मांगने को कहते।'

'पंगा' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'इनका परिवार सालों से कुर्सी से चिपका हुआ है। इनके पास सत्ता रही है, लेकिन फिर भी इनकी कुर्सी की भूख खत्म नहीं होती। ये सत्ता की भूख इन्हें ले डूबेगी। लोगों का पैसा खाने के लिए ये लोग सत्ता चाहते हैं।'

Advertisement

मैंने अपनी योग्यता पर पद्मश्री पाया है

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि 'मैंने जिन मंदिरों के दर्शन किए, उनका शुद्धिकरण करना होगा। बिगड़ैल शहजादा नहीं जानता कि महिलाओं का सम्मान क्या होता है। शायद उनकी मां प्रतिभा सिंह ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया। मैंने तो अपनी योग्यता पर पद्मश्री पाया है, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार पाया है। विक्रमादित्य, कभी अपने नाम पर वोट मांगो। अपने माता-पिता के नाम पर वोट मत मांगो। जमानत जब्त हो जाएगी। एक वोट तक नहीं मिलेगा।'

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो