scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Video: जया किशोरी को बचपन से है डांस से प्यार, 11 साल की उम्र में 'बूगी वूगी' में दी थी धमाकेदार परफॉर्मेंस

Jaya Kishori Viral Video: जया किशोरी (Jaya Kishori) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि 11 साल की जया किशोरी क्लासिकल डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो काफी चर्चा में हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: March 21, 2024 19:19 IST
video  जया किशोरी को बचपन से है डांस से प्यार  11 साल की उम्र में  बूगी वूगी  में दी थी धमाकेदार परफॉर्मेंस
जया किशोरी का वीडियो वायरल। (Photos- Jaya Kishori/Insta)
Advertisement

मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी (Jaya Kishori) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर अपने किसी ना किसी बयान और कथा को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर इंस्पायरिंग वीडियो की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। 28 साल की जया किशोरी के ढेरों फैंस हैं। वो एक कथावाचक होने के साथ-साथ ट्रेंड डांसर भी हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो एक फेमस डांस रियलिटी शो 'बूगी वूगी' में शानदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने सालों पहले हिस्सा लिया था।

Advertisement

दरअसल, जब जया किशोरी 11 साल की थीं तो उन्होंने डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया था। इस दौरान उन्हें क्लासिकल डांस करते हुए देखा गया था। जया किशोरी का ये वीडियो अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया रहता है। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि जया किशोरी बताती हैं कि वो कोलकाता से हैं। उनका सबसे बड़ा सपना शो को जीतने के बाद मुंबई जाकर गणपति बप्पा का दर्शन करना है। इतना कहने के बाद जया किशोरी ने स्टेज पर जबरदस्त परफॉरमेंस दी। इसे देखने के बाद जज जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और रवि बहल काफी खुश हो गए थे।

Advertisement

11 साल की जया किशोरी ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

शो में जज जावेद जाफरी से बात करते हुए जया किशोरी ने बताया था कि उनका नाम जया शर्मा है और वो कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने 10 साल की उम्र से ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू कर दिया था। 11 साल की जया किशोरी ने बताया था कि वो पिछले दो सालों से डांस कर रही हैं। इतना ही नहीं जया किशोरी बताती हैं कि वो डांस के साथ-साथ सिंगिंग भी करती हैं। उनकी ये सारी बातें सुनकर जज खुश हो जाते हैं। जजों के कहने पर जया किशोरी ने कृष्ण और राधा पर होली के मौके के लिए बना भजन भी सुनाया था। इससे जजेस काफी इंप्रेस हुए थे।

बचपन से है डांसिंग का शौक

जया किशोरी ने कुछ समय पहले ही 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि डांस उनका पहला प्यार है। उन्होंने बताया था कि वो आज भी डांस काफी पसंद करती हैं। जया किशोरी ने बताया था कि उन्हें स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा प्यार नहीं था। उनकी मम्मी उन्हें काफी मेहनत से उठाती थीं। शनिवार और रविवार को वो कत्थक सीखने भी जाया करती थीं। डांस के लिए वो रात में 3 बजे ही उठ जाया करती थीं। मम्मी को जगाया करती थीं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो