scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bigg Boss OTT 3 Promo: अनिल कपूर शो होस्ट करने की ले रहे हैं मोटी रकम, मगर सलमान खान से आधी भी नहीं है फीस

Bigg Boss OTT 3 Promo: जियो सिनेमा ने बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो रिलीज कर दिया है। अनिल कपूर शो होस्ट करेंगे और ये शो जून में जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।
Written by: Jyoti Jaiswal
Updated: June 01, 2024 15:02 IST
bigg boss ott 3 promo  अनिल कपूर शो होस्ट करने की ले रहे हैं मोटी रकम  मगर सलमान खान से आधी भी नहीं है फीस
बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो आउट
Advertisement

Bigg Boss OTT 3 Promo: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का नया प्रोमो आया है और ये कन्फर्म हो गया है कि अनिल कपूर ही इस सीजन के होस्ट होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि अनिल कपूर इस शो को होस्ट करने के लिए कितनी फीस ले रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन जहां करण जौहर ने होस्ट किया था वहीं दूसरा सीजन सलमान खान ने होस्ट किया था। खबरें थीं कि सलमान इस बार होस्ट नहीं करेंगे और अनिल कपूर का नाम सामने आने लगा। आज शो का नया प्रोमो आया और ये तो कन्फर्म हो गया है कि अनिल कपूर ही इस सीजन के होस्ट हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि अनिल कपूर इस शो को होस्ट करने के लिए कितनी फीस ले रहे हैं।

Advertisement

खबरों के मुताबिक अनिल कपूर की फीस सलमान खान से काफी कम है। शो के होस्ट में बदलाव हुआ तो फीस में भी बदलाव हुआ है। सलमान खान जब होस्टिंग कर रहे थे वो एक एपिसोड के 12 करोड़ लेते थे, वो हफ्ते में दो दिन शूटिंग करते थे, यानी कि हर हफ्ते वो शो से 24 करोड़ रुपये कमाते थे। वहीं अनिल कपूर को लेकर खबरें आई हैं कि वो हर एपिसोड के 2 से 2.5 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। यानी कि सलमान खान अनिल कपूर से 6 गुनी ज्यादा फीस लेते थे। सलमान खान की फैन फॉलोइंग तगड़ी है और जब बिग बॉस होस्ट करने की बात हो तो उनसे ज्यादा एक्सपर्ट कोई नहीं है, यही वजह है कि सलमान की ब्रैंड वैल्यू ज्यादा है। वहीं अनिल कपूर पहली बार बिग बॉस जैसे शो की होस्टिंग करेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि वो किस तरह से इस नए रोल में फिट होते हैं।

Advertisement

मेकर्स ने रिलीज किया प्रोमो

जियो सिनेमा ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अनिल कपूर अंधेरे में नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं: बहुत हो गया झक्कास, करते हैं न कुछ खास। वहीं कैप्शन में लिखा है: एक नया होस्ट और बिग बॉस ओटीटी का एक नया सीजन, और बिग बॉस की तरह इनकी आवाज ही काफी है।

यहां देखिए प्रोमो

बिग बॉस ओटीटी जून में जियो सिनेमा पर 22 जून से स्ट्रीम होगा। फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो