scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

रश्मिका मंदाना नहीं तो किसके साथ रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा? एक्टर ने खुद किया खुलासा

विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलकर बात की है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | March 30, 2024 15:24 IST
रश्मिका मंदाना नहीं तो किसके साथ रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा  एक्टर ने खुद किया खुलासा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। (Photo- Express File Photo)
Advertisement

विजय देवरकोंडा की गिनती साउथ के बड़े स्टार्स में की जाती है। एक्टर को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द फैमिली स्टार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है।

Advertisement

इस फिल्म का विजय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात की है। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक बार भी रश्मिका मंदाना का नाम नहीं लिया।

Advertisement

विजय ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

दरअसल विजय देवरकोंडा से हाल ही में एक ईवेंट के दौरान सवाल किया गया कि क्या वह रिलेशनशिप में हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि हां, इसके बाद वह थोड़ा रुक गए, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि ‘हां मैं अपने पेरेंट्स के साथ और अपने भाई के साथ रिलेशनशिप में हूं। मैं आपके साथ रिलेशनशिप में हूं। हम सब ही रिलेशनशिप में हैं।’ भले ही विजय देवरकोंड़ा ने रश्मिका मंदाना संग अपने रिश्ते पर कुछ ना कहा हो, लेकिन रश्मिका ने हाल ही में विजय को लेकर एक ट्वीट किया था।

रश्मिका ने विजय को कहा था डार्लिंग

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं अपने डार्लिंग्स को शुभकामनाएं देती हूं। इसके साथ रश्मिका ने डायरेक्टर पारस उरम पटेल और विजय को मेंशन भी किया था। इसके जवाब में विजय ने लिखा था- क्यूटेस्ट।

Advertisement

रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं विजय देवरकोंडा

गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तो कभी पब्लिकली दोनों की केमिस्ट्री देख यही कयास लगाया जाता है कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कई बार तो विजय और रश्मिका एक ही ट्रिप पर रहकर अलग-अलग फोटोज शेयर करते हुए नजर आए हैं। भले ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन दोनों की शादी को लेकर भी खबरें जोरों पर हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो