होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Happy Mothers Day: भोजपुरी की इन फिल्मों के साथ मदर्स डे को बनाएं खास, खेसारी लाल की मूवी को देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

Happy Mothers Day 2024: मदर्स डे के मौके पर आपको भोजपुरी की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें मां का जिक्र किया गया है। इसमें मां और बच्चे के रिश्ते को बहुत ही शानदार तरीके दिखाया गया है।
Written by: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 12, 2024 13:23 IST
मदर्स डे स्पेशल भोजपुरी मूवीज। (Photos- Filmchi Bhojpuri/Insta)
Advertisement

आज मदर्स डे (Mother's Day 2024) देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक मां के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर साउथ में तो मां को लेकर काफी फिल्में देखी होंगी लेकिन आज इस मौके पर आपको भोजपुरी की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें मां और बच्चे का प्यारा संबंध दिखाया गया है। जी हां, आपने अक्सर भोजपुरी का नाम अश्लीलता के लिए सुना होगा लेकिन, ऐसी फिल्मों के बारे में नहीं। तो चलिए देर किस बात की है बताते हैं…

कौन अपना कौन पराया

भोजपुरी के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की फिल्म 'कौन अपना कौन पराया' में मां और बेटे का प्यार दिखाया गया है। इसमें एक्टर के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता भी हैं। फिल्म यूट्यूब पर वेव म्यूजिक पर देखने के लिए मिल जाएगी। मां-बेटे की कहानी को बताने वाली इस फिल्म को दो महीने में साढ़े सात मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके डायरेक्टर अरविंद चौबे हैं। फिल्म मणि भट्टाचार्य और माया यादव भी अहम भूमिका में हैं।

Advertisement

रिश्तों का बंटवारा

दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'रिश्तों का बंटवारा' कमाल की फिल्म है। इसकी कहानी रिश्तों पर आधारित है। इसमें तमाम रिश्तों के साथ ही मां का प्यार और दुलार भी देखने के लिए मिलता है। इसमें निरहुआ के साथ संजय पांडे और एक्ट्रेस नीलम गिरी भी अहम भूमिका में हैं। मूवी को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है।

माई बाबु जी के आशीर्वाद

भोजपुरी के एक्शन हीरो प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म 'माई बाबु जी के आशीर्वाद' मां-बाप और बच्चों के रिश्ते पर आधारित है। इसमें मां और बेटे का प्यार बखूबी दिखाया गया है। ये एक पारिवारिक फिल्म है और अश्लीललता से कोसों दूर है। इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसमें चिंटू पांडे के अलावा अवधेश मिश्रा और अनीता रावत भी अहम भूमिका में हैं।

फरिश्ता

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'फरिश्ता' बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इसमें खेसारी के साथ एक्ट्रेस मेघाश्री को देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म की क्रिटिक्स तक ने तारीफ की थी। इस मूवी को देखकर किसी की भी आंखों में पानी आ जाएगा। माता-पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म की कहानी बेहद ही इमोशनल कर देने वाली है।

Advertisement
Tags :
BhojpuriEntertainment NewsKhesari Lal yadav
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement