होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Ranbir Kapoor B'day: जब लगा खत्म हो जाएगा रणबीर कपूर का करियर, बैक टू बैक दी थी फ्लॉप फिर एक मूवी ने बचाया डूबता सितारा

Happy Birthday Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 41 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। इस खास मौके पर मां नीतू कपूर ने उन्हें बर्थडे विश भी किया है।
Written by: Rahul Yadav | Edited By: Rahul Yadav
Updated: September 28, 2023 09:04 IST
41 साल के हुए रणबीर कपूर। (Express File Photo)
Advertisement

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से किया था। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। उनकी ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर काम करते रहे। उनकी प्रोफेशनल लाइफ में एक वक्त ऐसा भी रहा जब उन्होंने बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दी। तो चलिए आपको उनकी करियर के बारे में बताते हैं।

दरअसल, रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी कि 28 सितंबर को 1982 में मुंबई में हुआ था। रणबीर आज एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। वो भले ही स्टार एक्टर के बेटे हैं मगर उन्होंने भी अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक समय तो ऐसा आया था जब वो लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे और लग रहा था कि अब सब कुछ खत्म होने वाला है। लेकिन एक फिल्म ने उनके सितारे को संभाला और पाकिस्तान तक में धमाल मचा दिया। एक्टर की इस फिल्म ने कमाई के मामले में शाहरुख, सलमान और आमिर जैसे स्टार्स को भी पछाड़ दिया था।

Advertisement

2013 के बाद गिर रहा था करियर का ग्राफ

रणबीर कपूर ने साल 2013 के बाद ज्यादातर फ्लॉप का सामना किया। उनके करियर का ग्राफ गिरता ही जा रहा था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं। इस समय उन्होंने 'बेशर्म', 'रॉय', 'बॉम्बे वेलवेट', 'तमाशा' और 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्मों में काम किया था, लेकिन उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। उनके लगातार फ्लॉप और डिजास्टर के बाद ये लगने लगा था कि अब उनका करियर खत्म होने वाला है। इसके बाद आखिरकार वो घड़ी आ गई जब एक्टर का सितारा डूबने से बचा। ये साल 2018 था। जब उनकी एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को ही हिलाकर रख दिया था।

Advertisement

संजय दत्त की बायोपिक से चमका सितारा

रणबीर कपूर का सितारा संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बायोपिक से चमका। इसे 2018 में रिलीज किया गया था। फिल्म के लिए एक्टर ने जी तोड़ मेहनत की थी। इसमें वो संजय दत्त का रोल प्ले करते हुए दिखाई दिए थे। संजू बाबा की बायोपिक ने रणबीर कपूर की डूबती नैया को पार लगाया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का डंका ना केवल देश में बल्कि विदेशों में तक में बजा था। यहां तक कि ये पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी थी। इसमें लोगों ने रणबीर को संजय दत्त के किरदार में काफी पसंद किया था। फिल्म में उनके अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

बहरहाल, अब अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। इसे संदीप वागा रेड्डी के निर्देशन में बनाया जा रहा है। इसके जरिए वो पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। आखिरी बार एक्टर को श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsRanbir Kapoor
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।