होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

TMKOC के 'सोढ़ी' की शादी की खबर पर परिवार का रिएक्शन आया सामने, 1 हफ्ते से लापता हैं गुरुचरण सिंह

Gurucharan Singh missing case: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी के परिवार ने उनकी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं, जांच के अनुसार, उन्होंने 24 अप्रैल को एटीएम से पैसे निकाले थे।
Written by: Jyoti Jaiswal
April 29, 2024 15:10 IST
'तारक मेहता...' के रोशन सिंह सोढी 1 हफ्ते से हैं लापता (Photos- Gurucharan Singh/Insta)
Advertisement

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर गुरुचरण सिंह को लापता हुए अब एक हफ्ता पूरा हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को लेटेस्ट अपडेट्स से पता चला है कि 24 अप्रैल को (लापता होने के दो दिन बाद) दिल्ली के पालम के पास एक एटीएम से गुरुचरण ने 7000 रुपये निकाले, जो उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर है। इससे पहले सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल की रात करीब 9:14 बजे पालम इलाके में सड़क पार करते देखा गया था। अब कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गुरुचरण जल्द ही शादी करने वाले थे और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था।

हालाँकि, Indianexpress.com ने उनके परिवार से बात की और कहा कि वे गुरुचरण से जुड़ी किसी भी तरह की शादी की प्लानिंग से अनजान हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये खबरें कहां से आ रही हैं। रिश्तेदार ने यह भी बताया कि गुरुचरण के पिता बोलने की स्थिति में नहीं हैं और परिवार के पास अभी तक मामले पर कोई अपडेट नहीं है।

Advertisement

एक्टर को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं है। रविवार को, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम ने गुरुचरण के घर में भी जांच पड़ताल की। गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल को रात 8:30 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, हालांकि, वह गंतव्य तक नहीं पहुंचे और न ही घर लौटे। उसके बाद से उनका फोन भी बंद है। उनके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और धारा 365 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

हाल ही में, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के उनके सहयोगी, मंदार चानवाडकर ने Indianexpress.com से बात की और साझा किया कि गुरुचरण सिंह अक्सर दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा करते थे। शो में आत्माराम भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार ने यह भी साझा किया कि वह आखिरी बार गुरुचरण से दिसंबर में दिलीप जोशी के बेटे की शादी में मिले थे। उनकी सह-कलाकार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी हमें बताया कि वह जून 2023 से अभिनेता के संपर्क में नहीं हैं।

Advertisement
Tags :
Entertainment Newstmkoc casttmkoc controversy
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement