scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'विवेक अग्निहोत्री ने लोगों के दर्द का शोषण किया…', 'द कश्मीर फाइल्स' पर बोले एक्टर, 'कुछ ऐसे फुटेज यूज किए…'

गुलशन देवैया ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' के जरिए विवेक अग्नीहोत्री ने लोगों का शोषण किया है। फिल्म की पब्लिसिटी को उन्होंने शोषण बताया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 28, 2024 12:12 IST
 विवेक अग्निहोत्री ने लोगों के दर्द का शोषण किया…    द कश्मीर फाइल्स  पर बोले एक्टर   कुछ ऐसे फुटेज यूज किए…
'द कश्मीर फाइल्स' पर बोले एक्टर (File Photo)
Advertisement

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसे क्रिटिक्स की ओर से भी अच्छा खासा रिस्पांस मिला था। दर्शकों से मिला जुला रिएक्शन मिला था, जिसमें किसी ने इसे प्रोपगेंडा फिल्म बताया था तो किसी ने सही बताया था। बॉलीवुड में भी लोगों ने फिल्म की सराहना की थी। ऐसे में अब लंबे समय के बाद एक्टर गुलशन देवैया ने इस मूवी को लेकर रिएक्शन दिया है। उनका मानना है कि विवेक अग्निहोत्री ने लोगों के दर्द को फिल्म में दिखाया और फिल्म की पब्लिसिटी करके उनका शोषण किया है।

Advertisement

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर अपने विचार साझा किए हैं। एक्टर ने कहा है कि वो मार्केटिंग के बंदे हैं और उनकी फॉलोइंग भी तगड़ी है। वो फिल्म मेकर और लेखक के रूप में सफल हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ चीजों को लेकर वो आलोचक रहे हैं। उनका मानना है कि विवेक ने 'द कश्मीर फाइल्स' में कुछ ऐसे फुटेज लोगों के यूज किए हैं, जो दर्द से गुजर रहे हैं। उन्हें कश्मीरी पंडितों को निकाले जाने का वक्त और उनके साथ जो हुआ याद आ गया। गुलशन का मानना है कि इसे सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी के तौर पर ब्रॉडकास्ट कर रहे थे। उन्हें लगता है कि ये शोषण है।

Advertisement

गुलशन देवैया ने खुद को बताया फिल्म का आलोचक

इतना ही नहीं, गुलशन देवैया ने आगे कहा कि उनको लगता है कि अगर किसी के असली दर्द और ट्रॉमा को फिल्म में दिखाया जाता है और फिल्म को चर्चा में आने के लिए उनका पब्लिसिटी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है तो ये असली दर्द का शोषण है। इसे वो शोषण के तौर पर देखते हैं। इस एक चीज पर वो खुद को फिल्म का आलोचक बताते हैं। बाकी उन्होंने फिल्म को ठीक बताया है। गुलशन ने विवेक को ओके डायरेक्टर भी बताया है।

रिलीज से पहले विवादों में थी फिल्म

आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज से पहले विवादों में बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर फिल्म का विरोध किया जा रहा था। इस काफी समय तक डिबेट भी चली थी। इसे प्रोपगेंडा बताया जा रहा था। विवेक अग्निहोत्री को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। वहीं, पीड़ित परिवारों के लोग भी सामने आए थे। इन सबके बीच फिल्म को रिलीज किया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो