scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

गौहर खान ने 10 महीने बाद रिवील किया बेटे का चेहरा, पति संग उमराह करने गईं एक्ट्रेस ने शेयर की पहली तस्वीर

Gauahar Khan Son Face Reveals: रमजान का महीना चल रहा है। इस बीच एक्ट्रेस गौहर खान पति और बेटे के साथ सऊदी अरब पहुंची हैं। उन्होंने वहां से तस्वीर शेयर कर 10 महीने बाद पहली बार बेटे का चेहरा दिखाया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: March 21, 2024 17:18 IST
गौहर खान ने 10 महीने बाद रिवील किया बेटे का चेहरा  पति संग उमराह करने गईं एक्ट्रेस ने शेयर की पहली तस्वीर
गौहर खान ने रिवील किया बेटे का चेहरा। (Photo- Gauahar khan/INsta)
Advertisement

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों साउदी अरब में मक्का में हैं। वहां वो उमराह के लिए गई हैं। रमजान का महीना चल रहा है और एक्ट्रेस पति जैद और बेटे के साथ वहां पहुंची हैं। गौहर खान अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी यात्रा की झलकियां शेयर करती रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के 10 महीने बाद उसकी पहली झलक दिखाई है। उमराह के लिए गईं एक्ट्रेस ने बेटे का चेहरा पहली बार रिवील किया है। उसकी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि वायरल हो रही हैं।

Advertisement

उमराह के लिए गई गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर बेटे जेहान और पति जैद दरबार के साथ तस्वीर शेयर की है। इसमें कपल बेटे को गोद में लिए बेहद ही खुश नजर आ रहा है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, 'आप लोगों के छोटे नवाब का सलाम। क्या वह हमारे सोनशाइन से प्रसन्न होंगे! आमीन, हमारा जेहान। आपसे अनुरोध है कि सकारात्मकता फैलाएं। जेहान को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दें।' एक्ट्रेस के पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस इस पर खूब रिएक्शन देने लगे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों को तांता लग गया है।

Advertisement

अगर गौहर खान की पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो कइयों ने लिखा, 'माशाल्लाह।' इसी कड़ी में एक ने लिखा, 'एकदम पापा के जैसे है।' इसके साथ ही टीवी सेलेब्स ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। माही विज ने लिखा, 'प्रिंस माशाल्लाह।' सोफी चौधरी ने लिखा, 'उस पर हमेशा आशीर्वाद रहे।' इसी तरह से लोगों ने खूब प्रतिक्रियाएं दी है।

रोते हुए वायरल हुआ था गौहर का वीडियो

इसके पहले गौहर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें देखने के लिए मिला था कि एक्ट्रेस रोते हुए नजर आई थीं। आपको बता दें कि गौहर खान 10 महीने के बेटे जेहान के साथ पहली बार मस्जिद अल नवाबी के लिए गई हैं।

Advertisement

इसके अलावा अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में गौहर खान को टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' होस्ट करते हुए देखा गया था। इसकी विनर मनीषा रानी रही थीं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो