scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण ने अंबानी के फंक्शन में किया डांस तो फैंस को आया गुस्सा, बोले- कम से कम ऐसे में तो…

अंबानी की पार्टी में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस को इस हालत में डांस करता देख चिंता जता रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: गुंजन शर्मा
नई दिल्ली | Updated: March 03, 2024 13:52 IST
प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण ने अंबानी के फंक्शन में किया डांस तो फैंस को आया गुस्सा  बोले  कम से कम ऐसे में तो…
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फोटो- Jansatta)
Advertisement

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट इस वक्त चर्चा में हैं। गुजरात के जामनगर में कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी चल रही है। ये तीन दिन का कार्यक्रम था, जिसका आज आखिरी दिन है। 1 मार्च को शुरू हुए इस इवेंट में दिग्गज लोग शामिल हुए। बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, रिहाना से लेकर बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे जामनगर पहुंचे हैं। पहले दिन रिहाना की परफॉर्मेंस के बाद दूसरे दिन बॉलीवुड स्टार्स ने समां बांधा। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर डांस किया, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

Advertisement

दीपिका और रणवीर ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज दी है। दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं और वह दो महीने की प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में फैंस को कतई पसंद नहीं आ रहा है कि वह इस समय में खुद को रिस्क में डालें। सोशल मीडिया पर अंबानी के फंक्शन के हर अपडेट मिल रहे हैं और 2 मार्च की रात हुए इवेंट के तमाम वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दीपिका और रणवीर डांस करते दिख रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में रणवीर स्टेज पर हैं और दीपिका सभी के साथ बैठी हैं। रणवीर उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर ले जाते हैं और फिर दोनों साथ में डांस करते हैं। हालांकि दीपिका काफी संभलकर डांस कर रही हैं, वह अपनी बॉडी को ज्यादा मूव नहीं कर रही हैं, केवल पैर से स्टेप कर रही हैं। लेकिन फैंस नाराज हो गए हैं।

वरिंदर चावला ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा,"होने वाले पैरेंट्स ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में स्टेज पर आग लगा दी।" फैंस ने कमेंट्स की लाइन लगा दी है। एक यूजर ने लिखा,"दीपिका को अपनी हालत देखनी चाहिए।" अन्य यूजर ने लिखा,"कम से कम इस समय तो अपना ख्याल रखो।" वहीं कुछ फैंस का कहना है कि प्रेग्नेंसी को बीमारी की तरह नहीं लेना चाहिए, वो पढ़ी लिखी हैं उन्हें पता है उनके लिए क्या सही है क्या नहीं।

Advertisement

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को लेकर BAFTA के समय से कयास लगाए जा रहे थे। फैंस का कहना था कि वह प्रेग्नेंट हैं और छिपा रही हैं। लेकिन कुछ ही दिन बाद कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। इतना ही नहीं उन्होंने डिलीवरी डेट के बारे में भी बताया। पोस्ट के मुताबिक दीपिका की प्रेग्नेंसी को दो महीने हो चुके हैं और वह सितंबर में मां बनेंगी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो