scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

TV Adda: दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, हाथ की दो हड्डियां टूटी

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया की इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी दी गई है। इसके लिए उन्हें अपना लाइव सेशन कैंसिल करना पड़ा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: April 19, 2024 10:24 IST
tv adda  दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट  हाथ की दो हड्डियां टूटी
दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। (फोटो-इंस्टाग्राम-Divyanka Tripathi)
Advertisement

TV Adda: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी उनके पति विवेक दहिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की गई है। इसमें बताया है कि दिव्यांका का कुछ घंटों पहले एक्सीडेंट हो गया है और उनका ध्यान रखने के लिए उनके पति विवेक दहिया उनके साथ हैं। इसके साथ ही एक एक्स-रे की तस्वीर भी शेयर की है।

Advertisement

बीती रात दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया की टीम ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेस के एक्सीडेंट की जानकारी दी थी। दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर से उनके फैंस काफी परेशान हो गए। एक्ट्रेस के साथ हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

पोस्ट में लिखा है, "हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन पोस्टपोन कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और वह मेडिकल केयर में हैं। विवेक उनका ख्याल रखने के लिए उनके साथ हैं। आपकी समझ और साथ के लिए आपका धन्यवाद और हमारे साथ आप भी दिव्यांका के जल्दी ठीक होने की दुआ करें। विवेक आप सबसे जुड़ने के लिए बेताब हैं।"

दूसरी स्टोरी में दिव्यांका की बाजू का एक्स-रे शेयर किया गया है। जिसके साथ लिखा है, "दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जितनी जानकारी मिली है वो सुरक्षित हाथों में हैं।"

Advertisement

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी की दो लिगामेंट सर्जरी हुई थी। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। अब उनके साथ एक और दुर्घटना हो गई है। दिव्यांका त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात कें तो इस वक्त 'अदृश्यम' में नजर आ रही हैं, इसमें उन्होंने अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो