होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

दिशा पाटनी की फौजी बहन ने पंजाबी गाने पर दिखाए मूव्स, ट्रोल्स ने लगाई क्लास तो फैंस बोले- 'शर्म करो…'

Disha Patani Sister Dance viral: एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि डांस कैसे सुबह-सुबह के लिए एक अच्छा वर्कआउट हो सकता है। उनका वीडियो देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में फैंस ने ट्रोल्स की क्लास लगा दी है। चलिए बताते हैं रिएक्शन...
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: March 21, 2024 16:43 IST
दिशा पाटनी की बहन का वीडियो वायरल। (Photo- Khushboo Patani/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए एक्ट्रेस पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई हैं। इसमें उन्होंने एक एयर होस्टेस और आतंकी का रोल प्ले किया है। फिल्म में उनकी नेगेटिव भूमिका को लोगों ने पसंद किया है। इसी बीच एक्ट्रेस की फौजी बहन चर्चा में आ गई हैं। खुशबू पाटनी आर्मी में हैं और वो अपने एक डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मॉर्निंग में वीडियो शेयर किया। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने बताया कि डांस भी सुबह अच्छा वर्कआउट हो सकता है।

दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'डांस वर्कआउट का अच्छा तरीका हो सकता है। ऐसे में अगर आपको भी जिम जाना, दौड़ना और कोई भी स्पोर्ट्स पसंद नहीं है तो सबसे बेहतर आपके लिए डांस है। यकीन कीजिए, ये ना केवल आपकी बॉडी को फौरन लिफ्ट करता है बल्कि आपको अंदर मन से ऊपर उठाता है। अपने फेवरेट गाने पर 15 मिनट तक डांस कीजिए।' खुशबू ने डांस के फायदे गिनाते हुए आगे लिखा कि आपकी इंटेसिटी के हिसाब से ये केवल 15-20 मिनट में 100 से अधिक कैलोरी खत्म करने में सक्षम है। क्या ये शानदार नहीं है? फन और वर्कआउट एक साथ चियर्स करें।

Advertisement

ट्रोल्स ने लगाई क्लास तो फैंस ने किया सपोर्ट

दिशा पाटनी की बहन का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। एक ने कहा, 'ये भी बिल्कुल दिशा जैसी ही हैं।' दूसरे ने कहा है, 'दोनों बहनों को कपड़ों से एलर्जी है।' तीसरे ने लिखा, 'दीदी के रास्ते पर चलना है?' चौथे ने लिखा, 'डांस करने का तरीका थोड़ा कैजुअल था।' इसी तरह से लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही फैंस ने खुशबू पाटनी को सपोर्ट भी किया है। एक ने ट्रोल्स को लताड़ते हुए लिखा, 'शर्म करो। वो देश का मान हैं।' इसके साथ ही कई ऐसे यूजर्स और रहे हैं, जो उनका सम्मान करने की बात कह रहे हैं।

Advertisement

आर्मी में हैं खुशबू पाटनी

आपको बता दें कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में हैं। वो एक्ट्रेस से बड़ी हैं। खुशबू फिटनेस फ्रीक हैं। वो भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कार्यरत थीं, फिलहाल अब वो प्रमोट हो चुकी हैं। वो बहन दिशा के जैसे ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Advertisement
Tags :
Disha PataniEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement