scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'2 केले रखे, साइकिल ली फिर…', 8 साल की उम्र में घर से भागने को तैयार थे दिलजीत दोसांझ, लड़की का था चक्कर

दिलजीत दोसांझ ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब वो 8 साल के थे तो एक लड़की के चक्कर में बुरी तरह फंस गए थे और नौबत घर से भागने तक की आ गई थी। चलिए बताते हैं उनका ये किस्सा।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 17, 2024 13:20 IST
 2 केले रखे  साइकिल ली फिर…   8 साल की उम्र में घर से भागने को तैयार थे दिलजीत दोसांझ  लड़की का था चक्कर
जब घर से भागने को मजबूर हुए दिलजीत दोसांझ। (Photo- Diljit Dosanjh/Insta)
Advertisement

दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं, जो ना केवल एक्टिंग बल्कि सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वो कोचेला में परफॉर्म करने वाले भारत के पहले सिंगर हैं। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आखिरी बार उन्होंने फिल्म 'चमकीला' के लिए खूब वाहवाही लूटी थी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल प्ले किया था। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्टर की निजी जिंदगी के चर्चे भी खूब रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने खुलासा किया है कि जब वो 8 साल के थे तो एक बार घर से भाग गए थे। हालांकि, तुरंत वापस भी आ गए थे। इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है, जो कि लड़की के चक्कर से जुड़ा है। चलिए बताते हैं।

दरअसल, दिलजीत दोसांझ हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि स्कूल में एक लड़की थी, जिसकी वजह से वो घर से भागने के लिए तैयार हो गए थे। उन दिनों उनकी उम्र 7-8 साल थी। उन्होंने बताया कि किस्सा कुछ इस तरह से था कि उनके कुछ सीनियर्स पूछ रहे थे कि उनको कौन सी लड़की पसंद है तो दिलजीत ने एक लड़की के बारे में बताया।

Advertisement

लड़की से कही थी दिल की बात

किस्से को आगे बढ़ाते हुए दिलजीत दोसांझ ने बताया कि सीनियर्स ने उनसे कहा कि वो जाकर उससे प्यार का इजहार करें और उनकी शादी हो जाएगी। इस पर वो राजी हो गए और लड़की के पास पहुंच गए। उनकी बातें सुनकर लड़की ने खफा हो गई और वो उनके टीचर के पास पहुंच गई। फिर क्या था टीचर उन्हें बुलाया और कहा कि वो कल अपने पेरेंट्स को लेकर आएंगे। इसके बाद क्या था उन्हें भी हर बच्चे की तरह पेरेंट्स का डर था तो उन्हें लगा अब क्या होगा? उनके लिए तो ये दुनिया खत्म होने के बराबर थी। डर था कि घरवाले जानेंगे तो खैर नहीं। इसके बाद उन्होंने घर से भागने का मन बना लिया। दिलजीत ने घर पहुंचकर फ्रीज खोला दो केले और कुछ फ्रूट्स लिए। अपनी साइकिल उठाई और निकल दिए।

5 मिनट में ही आना पड़ा वापस

दिलजीत दोसांझ ने आगे बताया कि वो घर से निकले ही थे और पांच मिनट की दूरी पर ही पहुंचे थे कि उन्हें वापस लौटना पड़ा। वो भी इस वजह से क्योंकि गांव के एक आदमी ने देख लिया था। उसने चिल्लाकर बोला 'कहां जा रहा है तू, चल अपने घर जा।' दिलजीत ने कहा कि उसे लगा ना जाने वो कहां जा रहे होंगे। 'चमकीला' एक्टर बताते हैं कि पहले गांव में ऐसा होता था। सब लोग अपने होते थे। लोग एक परिवार की तरह ही रहते थे। यहां तक कि अगर वो आदमी उन्हें थप्पड़ भी मार देता तो दिलजीत के घरवाले बुरा नहीं मानते।

Advertisement

एक्टर ने कहा कि जब गांव के उस आदमी ने कहा कि चल अपने घर जा, तो वो वहां से वापस घर लौट गए। दूसरे दिन उन्होंने घर पर बोला कि उनके पेट में दर्द है। इसकी वजह से स्कूल नहीं जाएंगे। इसके बाद वो एक-दो दिन तक स्कूल नहीं गए थे और बाद में उनकी टीचर इस बात को भूल गई थी और फिर से सब ठीक हो गया था।

नीरू बाजवा संग नजर आएंगे दिलजीत

बहरहाल, अगर इसके अलावा दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो वो फिल्म 'जट एंड जूलियट 3' में नजर आने वाले हैं। फैंस उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 24 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस नीरू बाजवा हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो