scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Dharmendra: 'आधी रात हो गई, नींद आती नहीं…', इस हालत में दिखे 88 साल के धर्मेंद्र, क्यों खानी पड़ी बासी रोटी?

Dharmendra Latest Post: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने आधी रात को बासी रोटी खाई। चलिए बताते हैं 88 साल के एक्टर ने क्यों खाया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: March 01, 2024 12:02 IST
dharmendra   आधी रात हो गई  नींद आती नहीं…   इस हालत में दिखे 88 साल के धर्मेंद्र  क्यों खानी पड़ी बासी रोटी
इस हालत में दिखे 88 साल के धर्मेंद्र। (Photo-Dharmendra/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) 88 साल के हो गए हैं मगर आज भी स्क्रीन पर रोमांस करने में पीछे नहीं रहते हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन करके उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद एक्टर ने फिल्म 'तेरी बातों में उलझा मेरा जिया' सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। हालांकि, इसमें उनका स्क्रीन स्पेस ज्यादा नहीं था। फिल्मों के साथ-साथ एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अब उन्होंने एक्स यानी कि ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो बासी रोटी खाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनकी हालत भी कुछ ठीक नहीं दिखी है।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में देख सकते हैं कि धर्मेंद्र आधी रात में बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्टर बिखरे बालों में बैठे हैं और उनके हाथ में प्लेट है। इसमें आधी रोटी मक्खन के साथ रखी हुई है, जिसे वो खा रहे हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र के पैरों में प्लास्टर भी लगा हुआ है। इसे शेयर करने के साथ ही 88 साल के एक्टर ने ये भी बताया कि उन्होंने आधी रात को बासी रोटी क्यों खाई। फोटो शेयर करने के साथ ही धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'आधी रात हो गई है…नींद आती नहीं… भूख लग जाती है। दोस्तों बासी रोटी मक्खन के साथ बड़ी स्वाद लगती है। हा हा।' उनकी पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने चिंता जाहिर की है।

Advertisement

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

अगर धर्मेंद्र की फोटो पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, 'सर आपके पैरों में क्या हो गया है?' इस पर धर्मेंद्र ने जवाब दिया, 'मेरा टखना फ्रैक्चर हो गया है। आप सबकी दुआओं से जल्दी तंदरुस्त हो जाऊंगा।' दूसरे ने लिखा, 'कभी-कभी जिंदगी में ऐसा ही होता है पाजी।' इस पर एक्टर ने फिर जवाब दिया, 'जदोजद ने बर्दाश्त को बर्दाश्त करना सिखा दिया। सब कुछ पाकर भी… हासिल-ए-जिंदगी कुछ भी नहीं।' इसी तरह से लोग इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने फैंस के बेबाकी से जवाब भी दिए हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे धर्मेंद्र

बहरहाल, अगर धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्टर 'अपने 2' में नजर आने वाले हैं। इसके पहले उन्हें फिल्म 'तेरी बातों में उलझा मेरा जिया' में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं, इसमें डिंपल कपाडिया भी थीं। इसकी कहानी रोबोट और इंसान के बीच गहरे रिश्ते पर आधारित थी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो