नहीं दिखा बेबी बंप तो दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी पर उठे सवाल, लेटेस्ट वीडियो देख लोग बोले- सरोगेसी से बनने वाली हैं मां
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले ही फैंस को गुडन्यूज दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए ऐलान किया था कि सितंबर में वह अपने बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। फैंस हर मौके पर दीपिका का बेबी बंप देखने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है।
दीपिका अक्सर काफी ढीले-ढाले कपड़ों में दिखती हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि दीपिका सितंबर में मां बनने वाली हैं, लेकिन उनका बेबी बंप नहीं दिख रहा है।
दरअसल दीपिका-रणवीर हाल ही में वेकेशन पर गए हुए थे, जहां से वह बुधवार की शाम लौटे हैं। इस दौरान दीपिका बेज कलर का कोअर्ड सेट पहना था। एक्ट्रेस गाड़ी से निकलीं और दो कार के बीच, जहां बहुत कम जगह बची थी वहां से निकलीं। ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बात कर रहे हैं।
यूजर्स का कहना है अगर दीपिका प्रेग्नेंट हैं तो अपने पेट का ध्यान क्यों नहीं रख रही हैं। वहीं कुछ ने उनकी प्रेग्नेंसी को फेक तक बता दिया है। एक यूजर ने लिखा, "मुझे यकीन है ये सरोगेसी करवा रही हैं।" वहीं एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि दीपिका प्रेग्नेंट ही नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, "प्रियंका चोपड़ा की तरह मां बनने वाली हैं।" बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भी सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं।
बता दें कि दीपिका और रणवीर इस वक्त अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटाने को लेकर भी चर्चा में हैं। दोनों के अकाउंट में शादी की तस्वीरें नहीं हैं, जिससे लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। जब इसे लेकर खबर फैलने लगी तो एक्टर्स की तरफ से इसपर सफाई दी गई। जिसमें बताया गया कि उन्होंने साल 2023 के पहले वाले सारे पोस्ट डिलीट किए हैं, जिनमें शादी की तस्वीरें भी थीं।