scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'ये फिल्म नहीं बननी चाहिए थी' रणबीर कपूर की रामायण को लेकर भड़कीं दीपिका चिखलिया, धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप

दीपिका चिखलिया ने कहा है कि रामायण पर फिल्म बनाने वालों से वह निराश हैं। उनका कहना है कि इतिहास से जुड़ी कई कहानियां हैं जिनपर फिल्म बनाई जा सकती हैं, लेकिन सिर्फ रामायण ही क्यों?
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: June 06, 2024 13:00 IST
 ये फिल्म नहीं बननी चाहिए थी  रणबीर कपूर की रामायण को लेकर भड़कीं दीपिका चिखलिया  धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप
रामायण पर फिल्म बनने पर भड़कीं दीपिका चिखलिया (फोटो-इंस्टाग्राम)
Advertisement

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म के लिए रणबीर ने न केवल अपना लुक बदला है, बल्कि लाइफस्टाइल में भी बहुत से बदलाव किए हैं। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं, वहीं रामानंद सागर की 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया का कहना है कि ये फिल्म नहीं बननी चाहिए।

Advertisement

दीपिका चिखलिया ने कहा है वो उन सभी लोगों से निराश हैं जो रामायण बना रहे हैं, उनके मुताबिक ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा, "लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, मुझे नहीं लगता लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए।"

Advertisement

दीपिका ने कहा कि जितनी बार रामायण पर कुछ बनता है तो हर बार कोई नई कहानी, नया एंगल होता है। उन्होंने 'आदिपुरुष' का एक बार फिर जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कृति सेनन के लिए उन्होंने गुलाबी साटिन साड़ी चुनी। सैफ अली खान को रावण बनाया और अलग ही रूप दिया। उनका कहना है कि ऐसा करके 'रामायण' के प्रभाव को खराब किया जा रहा है।

धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़

दीपिका चिखलिया ने कहा कि किसी को भी धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि ऐसा नहीं करना चाहिए और उसे छोड़ देना चाहिए। बस मत करिए, रामायण के अलावा भी बहुत सारी कहानियां हैं, जो की जा सकती हैं। बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानियों हैं उनके बारे में बात करें। बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनके बारे में बात की जा सकती है। इतिहास में ऐसे गुमनाम नायक जिन्होंने आजादी के लिए वीरता दिखाई, सिर्फ रामायण ही क्यों?"

Advertisement

'आदिपुरुष' पर कही थी ये बात

बता दें कि ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पर भी दीपिका चिखलिया ने कहा था, "आपके पास कंटेट की कमी है क्या? तो इसपर क्यों बना रहे हैं। बार-बार इसी पर क्यों बना रहा हर कोई। आप ये गलत कर रहे हैं। ये धरोहर है, जिसे आप नुकसान पहुंचा रहे हैं। अगर कोई 8-10 साल का बच्चा ये देख ले, तो उसको तो यही लगेगा कि यही रामायण है। तो ऐसी चीजें बनाओ ही मत ना।"

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो