scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'भ्रष्टाचार से आहत होकर की आत्महत्या…', बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले गिरा पुल तो कुमार विश्वास ने यूं कसा तंज

बिहार में ​​​अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल मंगलवार को नदी में समा गया। पुल 12 करोड़ रुपए की लागत से बना था। पिछले 13 साल में यह पुल तीसरी बार बन रहा था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | June 19, 2024 09:27 IST
 भ्रष्टाचार से आहत होकर की आत्महत्या…   बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले गिरा पुल तो कुमार विश्वास ने यूं कसा तंज
कुमार विश्वास (image: kumar vishwas/fb)
Advertisement

बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को बकरा नदी पर बना पुल भरभराकर गिर गया। 12 करोड़ की लागत से निर्मित इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था। यह पुल सिकटी प्रखंड और कुर्साकाटा को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट बताया है। आरोप है कि पुल बनाने में कई तरह की लापरवाही बरती गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच कुमार विश्वास ने भी पोस्ट किया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर क्या लिखा

कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और लगभग हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते नजर आते हैं। अब हाल ही में अररिया में पुल गिर जाने को लेकर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है। कवि ने एक न्यूज पोस्ट को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अपने निर्माण में हुए प्रचंड भ्रष्टाचार से आहत होकर एक गैरतमंद पुल ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली।'

Advertisement

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

कुमार विश्वास के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'भ्रष्टाचार का बोझ, पुल सह नहीं पाया। उद्धाटन से पहले ही नदी में समाया। पुल ने कर ली खुदकुशी। ताफी सच सामने आए।' एक यूजर ने लिखा कि 'अपनी आहुति देकर पुल ने कई लोगों की जिंदगी बचा ली।' एक यूजर ने लिखा कि 'पूरे चुनाव के दौरान चुप्पी साधने के बाद कविवर ने आज अपनी चुप्पी तोड़ दी।' एक यूजर ने लिखा कि 'कभी सरकार को भी टैग किया किजिए।'

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा पुल

मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है। बताया जाता है कि स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने पुल निर्माण के लिए काफी प्रयास किए थे। पुल गिरने की सूचना पर वह भी घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह पुल पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यह पुल दो प्रखंडों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनता, लेकिन उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गया। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल बनाया गया था। जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था। एप्रोच रोड भी अभी नहीं बना था।

Advertisement

मालूम हो कि पिछले साल ही जून में सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था। उसके बाद इस साल मार्च में सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिर गया था। 2023 के जून महीने में ही भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था. बताया जाता है कि इस पुल की लागत पहले 600 करोड़ थी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो