scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: शराब पीकर सिगरेट से खुद को जलाते, रातभर रोते, राज कपूर ने नरगिस से क्‍यों तोड़ा रिश्‍ता? इस वजह से फिर दोबारा कभी साथ नहीं किया काम

60 के दशक में राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी खूब चर्चा में रही। 9 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | May 29, 2024 18:35 IST
cinegram  शराब पीकर सिगरेट से खुद को जलाते  रातभर रोते  राज कपूर ने नरगिस से क्‍यों तोड़ा रिश्‍ता  इस वजह से फिर दोबारा कभी साथ नहीं किया काम
राज कपूर ( Photo Credit – IMDb )
Advertisement

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर और नरगिस की प्रेम कहानी से तो सभी वाकिफ हैं। राज कपूर और नरगिस की जोड़ी जो 40 और 50 के दशक में खूब सुर्खियों में रही। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन खूब पसंद किया जाता था। पूरी दुनिया राज कपूर और नरगिस की मोहब्बत के बारे में जानती हैं लेकिन आखिर क्या हुआ कि दोनों की मोहब्बत शादी का रूप नहीं ले पाई और नरगिस ने राज कपूर को छोड़ सुनील दत्त से शादी रचा ली।

Advertisement

राज कपूर के नरगिस से बिछड़ने का गम कितना था ये उनकी पत्नी कृष्णा कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। राज कपूर और नरगिस के अफेयर से सबसे ज्यादा दर्द कृष्णा कपूर ने ही झेला था।  तो चलिए आज आपको बताएं कि नरगिस से बिछड़कर राज कपूर का क्या हाल था और नरगिस और राज कपूर का रिश्ता क्यों टूटा इस बारे में भी आपको बताएंगे।

Advertisement

कैसे हुई राज कपूर और नरगिस की मुलाकात

राज कपूर किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नरगिस की मां से मिलने उनके घर गए, जहां उन्होंने पहली बार नरगिस को देखा था। कहा जाता है कि राज कपूर को नरगिस से पहली नजर में प्यार हो गया था।  उन्होंने नरगिस को फिल्म आग (1948) में इस वजह से ही लिया था जिससे उनकी पहचान आगे बढ़ सके। ये फिल्म तो खास नहीं चली लेकिन अगली फिल्म बरसात (1949) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। नरगिस और राज कपूर की जोड़ी हिट हुई। राज कपूर शादीशुदा हैं ये जानते हुए भी नरगिस ने उनसे प्यार किया और निभाने की भी पूरी कोशिश की। दोनों ने तकरीबन 9 साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया।

इस वजह से टूट गया था रिश्ता

कहा जाता है कि  नरगिस राज कपूर से शादी करना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया जिसके चलते ये रिश्ता टूट गया। मधु जैन की किताब 'द कपूर्स' के मुताबिक, जब राज कपूर के घर में नरगिस के बारे में पता चला तो हंगामा हुआ था। लेकिन राज कपूर ने अपने पिता से वादा किया कि वो अपनी पत्नी कृष्णा को कभी नहीं छोड़ेंगे। उधर नरगिस के भाई अख्तर हुसैन ने भी इस रिश्ते से आपत्ति जताई क्योंकि राज कपूर शादीशुदा थे।

Advertisement

खुद को सिगरेट से जलाते थे राज कपूर

नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली और इस खबर को सुनने के बाद राज कपूर बेहद टूट गए। 'द कपूर्स' के मुताबिक, राज कपूर की वाइफ कृष्णा ने कहा था कि 'वो रात-रातभर राज का इंतजार करती थीं लेकिन वो एक रात छोड़ अगले दिन घर आते वो भी शराब के नशे में और आते ही सो जाते थे। वह शराब के नशे में चूर वह बाथटब में रोते थे। और कई बार नशे में जलती सिगरेट से खुद को दागा भी करते थे।'  राज कपूर को लगता था कि नर्गिस ने उन्हें धोखा दिया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो