होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineGram: वो मेरे पति के पैर के नाखून के बराबर… जब नूतन ने सबके सामने मारा संजीव कुमार को थप्पड़!

CineGram: अफेयर की खबर मैगजीन में छपी तो नूतन ने सबके सामने लगा दिया संजीव कुमार को थप्पड़!
Written by: Jyoti Jaiswal
June 05, 2024 16:38 IST
CineGram: नूतन ने क्यों मारा संजीव कुमार को थप्पड़?
Advertisement

CineGram: बॉलीवुड एक्ट्रेस नूतन अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती थीं। वो जितनी खूबसूरत थीं उतनी ही शांत और सौम्य, फिर ऐसा क्या हुआ कि नूतन ने सरेआम जड़ दिया था संजीव कुमार को थप्पड़। अपने काम के लिए 5 फिल्मफेयर जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाली नूतन ने 4 दशकों तक फिल्मों में काम किया था। वो बहुत टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं। नूतन ने 'सुजाता', 'बंदिनी', 'मिलन', 'मैं तुलसी तेरे आंगन की', 'अनाड़ी', 'छलिया', 'तेरे घर के सामने' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।

नूतन की मां भी थीं एक्ट्रेस

नूतन अपने काम से काम रखने वाली सिंपल लड़की थीं, न उनकी किसी से अनबन होती न बैर। मगर एक दिन ऐसा हुआ कि पूरे स्टाफ के सामने नूतन ने संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था और इसकी कहानी कुछ ऐसी है। नूतन की मां भी एक्ट्रेस थीं और पिता डायरेक्टर थे। नूतन ने बचपन से अभिनय शुरू कर दिया था, फिल्मों में काम करते हुए उनकी शादी भी हो गई और वो मां भी बन गईं।

Advertisement

संजीव कुमार को नूतन ने मारा थप्पड़

नूतन और संजीव कुमार ने साथ में कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी नजदीकियां फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई थी। संजीव और नूतन अच्छे दोस्त बन गए थे और सेट पर काफी समय साथ बिताते थे और दोनों खूब बात करते थे, मगर इसे मैगजीन वालों ने अफेयर का नाम दे दिया और इस गपशप से नूतन परेशान हो गई थीं। मैगजीन में लगातार गॉसिप्स छप रही थीं और नूतन की शादी टूटने तक की नौबत आ गई, परेशान होकर नूतन ने ये बात जाकर संजीव कुमार से कही मगर उनके रिस्पॉन्स से नूतन खुश नहीं हुईं और उन्होंने सबके सामने संजीव कुमार को थप्पड़ मार दिया था।

Advertisement

संजीव ने खुद उड़ाई थी अफेयर की खबर?

नूतन में साल 1959 में नेवी के अफसर रजनीश बहल से शादी की थी, शादी के बाद नूतन ने फैसला किया था कि वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी मगर बेटे मोहनीश बहल के पैदा होने के बाद भी नूतन के पास अच्छी फिल्मों के ऑफर आते रहें। जिसके बाद नूतन वापस से फिल्मी दुनिया में लौट आईं। फिर साल 1969 में संजीव कुमार के साथ फिल्म देवी की शूटिंग के दौरान उनसे नूतन की अच्छी दोस्ती हो गई। बस फिर क्या हर जगह खबरें छपने लगीं कि नूतन और संजीव कुमार का अफेयर चल रहा है। खबरें तो यहां तक भी आईं कि ये अफवाहें खुद संजीव कुमार ने उड़ाई हैं, बस फिर क्या नूतन ने सेट पर संजीव कुमार को तमाचा मार दिया।

मुझे कोई अफसोस नहीं- नूतन

साल 1972 में नूतन ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे संजीव कुमार को थप्पड़ के बारे में पूछा गया था, पत्रकार उमा राव से बात करते हुए नूतन ने कहा था कि एक करीबी से पता चला कि संजीव ने रिश्ते की बात फैलाई। नूतन ने कहा कि उसने क्या सोचा कि उसके लिए मैं अपने शानदार पति को छोड़ दूंगी? संजीव मेरे पति के पैर के नाखून के बराबर भी नहीं है। नूतन ने कहा कि उन्हें अपने एक्शन पर अफसोस नहीं हुआ। दोनों के बीच इसके बाद दरार पैदा हो गई मगर काम में कोई कमी नहीं आई और इस तल्खी को उन्होंने बस ऑफ कैमरा ही रखा था।

Advertisement
Tags :
CineGramEntertainment Newsnutan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement