होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineGram: अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसकी वजह से बंद कमरे में फूट-फूटकर रोईं स्मिता पाटिल, नहीं देना चाहती थीं ऐसे सीन्स

आज सिनेमाग्राम में आपको स्मिता पाटिल से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं। जब वो अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म में नजर आई थीं और ये कमर्शियल हिट रही थी। फिर भी एक्ट्रेस ने खुद को कमरे में बंद करक फूट-फूटकर रोई थीं। चलिए बताते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 14, 2024 13:08 IST
स्मिता पाटिल। (Photo- Jansatta)
Advertisement

70-80 के दशक में फिल्म जगत में कई किस्से रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों के सामने आए हैं तो कुछ का आता-पता ही नहीं है। इसी में कई इतने दिलचस्प किस्से होते हैं कि एक्टर्स भी इसे शेयर करने से कतराते नहीं हैं। एक ऐसा ही किस्सा आज हम आपको सिनेमाग्राम में बताने जा रहे हैं, जो कि स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन की फिल्म से जुड़ा है। बहुत ही कम ही सुनने के लिए मिला होगा कि कोई एक्टर या एक्ट्रेस फिल्म की कमर्शियल हिट के बाद दुखी हुआ हो। लेकिन, ऐसा स्मिता पाटिल के साथ हुआ था। उनकी और बिग बी की फिल्म हिट रही मगर इससे वो काफी दुखी थीं। चलिए बताते हैं इसके बारे में…

दरअसल, स्मिता पाटिल आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में उनकी फिल्म 'मंथन' को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। चंदा लेकर बनी इस फिल्म को सालों के बाद कान्स में दिखाया या था। स्मिता ने अपने करियर में आर्ट फिल्मों में जमकर काम किया है। वो हमेशा से ही चाहती थीं कि इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक संजीदा और सादगी पसंद वाली एक्ट्रेस की बने। इस बीच उन्होंने कुछ कमर्शियल फिल्मों में भी काम किया है। इसी में से एक हिट फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ रही, जिसकी कमर्शियल हिट के बाद एक्ट्रेस काफी दुखी हो गई थीं और वो बहुत रोई थीं।

Advertisement

ऐसा काम नहीं करना चाहती थीं स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन की वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'नमक हलाल' थी। बाकी फिल्मों के मुकाबले एक्ट्रेस इसमें काफी ग्लैमरस नजर आई थीं। बिग बी भी उस समय एक बड़े सितारे बन चुके थे। फिल्म में परवीन बाबी और शशि कपूर भी थे। ये दोनों कलाकार भी उस जमाने के स्टार एक्टर थे। वहीं, स्मिता पाटिल अपनी अलग पहचान बनाकर उन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी थीं। आईएमडीबी ट्रिविया के मुताबिक फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। लेकिन, इसके लिए स्मिता फूट-फूटकर रोई थीं। यहां तक कि उन्होंने खुद को कमरे में भी बंद कर लिया था। इसकी वजह थी कि वो नहीं चाहती थीं कि वो फिल्मों में नाचें और गाएं।

Advertisement

शूटिंग के दौरान हो गई थीं असहज

इतना ही नहीं, बताया जाता है कि स्मिता पाटिल 'नमक हलाल' की शूटिंग के दौरान भी काफी असहज थीं। लेकिन, इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उनकी काफी मदद की थी। इसके बाद वो कंफर्टेबली गाने को शूट करने में कामयाब हो सकी थीं। लेकिन, फिल्म की रिलीज और कमर्शियल हिट के बाद खूब रोई थीं। इससे वो काफी दुखी हो गई थीं।

Advertisement
Tags :
Amitabh BachchanCineGramEntertainment Newssmita patil
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement