होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineGram: 'मैं एक ही बीवी से काम चला रहा हूं…', जब शत्रुघन सिन्हा पर मरती थीं लड़कियां, पत्नी से की थी बेवफाई

Shatrughan Sinha Love Story: शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी कर ली है। इन सबके बीच एक्टर की निजी जिंदगी और लव स्टोरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई। उनसे जुड़े एक बयान के बारे में बता रहे हैं, जो वायरल हो रहा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 24, 2024 15:57 IST
शत्रुघन सिन्हा ने पत्नी से की थी बेवफाई। (Photo- Jansatta)
Advertisement

शत्रुघन सिन्हा घर में 23 जून को शहनाई बज गई। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी कर ली है। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज की है। एक्ट्रेस ने भले ही दूसरे धर्म में शादी की है लेकिन, उन्होंने इसके लिए ना तो धर्म बदला है और ना ही वेडिंग में किसी धर्म का रीति-रिवाज फॉलो किया है। इसी बीच शत्रुघन सिन्हा के प्यार के चर्चे एक बार फिर से शुरू हो गए हैं, जो उनकी जवानी के दिनों खूब पॉपुलर रहे हैं। एक्टर शादीशुदा होकर भी एक्ट्रेस रीना राय के साथ रिलेशनशिप में थे। ऐसे में एक बार उन्होंने कहा था कि उन पर खूब सारी लड़कियां मरती हैं और वो एक बीवी से काम चला रहे हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं उनके इस बयान के बारे में कि एक्टर ने असल में कहा क्या था।

शत्रुघन अपने जमाने के इंडस्ट्री के हैंडसम हंक में से एक रहे हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। उनके चाहने वालों की कभी कमी नहीं रही। ऐसे में लड़कियां तो उन पर जान लुटाती थीं। उनका अंदाज और स्टाइल सबकुछ सभी को काफी पसंद रहा है। ऐसे में एक्टर ने एक बार बताया था कि शादी के बाद भी लड़कियां उन पर मरती थीं। लड़कियों के बीच उनका काफी क्रेज रहा है। वाइल्ड फिल्म्स इंडिया के साथ बातचीत में शत्रुघन सिन्हा ने कहा था कि वो एक ही बीवी से काम चला रहे हैं। महंगाई का जमाना है और दूसरी बीवी लाने की हिम्मत नहीं है।

Advertisement

शत्रुघन सिन्हा ने आगे बताया था कि जो लड़कियां उन्हें देखती हैं तो उन्हें यही ख्याल आता है कि हर जगह पानी ही पानी, पीने के लिए एक बूंद भी नहीं। इतना ही नहीं, एक्टर ने ये भी कहा था कि हैप्पिली मैरिड जैसा कुछ नहीं होता, या तो लोग खुश होते हैं या शादीशुदा। उन्होंने कहा कि उनके केस में वो शादीशुदा हैं और पत्नी खुश हैं। बात यहीं नहीं खत्म होती है शत्रुघन सिन्हा ने पत्नी पूनम को कहीं ज्यादा वफादार बताया था। जबकि एक्टर तो बीवी को धोखा दिया था।

Advertisement

शत्रुघन सिन्हा ने पत्नी से की थी बेवफाई

शत्रुघन सिन्हा की वफाई की बात की जाए तो जगजाहिर है कि एक्टर कई सालों तक पत्नी पूनम से बेवफा रहे हैं। उनका और रीना रॉय का रिश्ता जगजाहिर रहा है। शादीशुदा होने के बाद भी एक्टर का रीना रॉय से अफेयर रहा था। नौबत यहां तक कि आ गई थी कि एक्ट्रेस ने उन्हें शादी करने तक का न्योता दिया था लेकिन शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने की वजह से ऐसा नहीं कर सकते थे।

आपको बता दें कि शत्रुघन सिन्हा और पूनम की मुलाकात साल 1965 में एक चलती ट्रेन में हुई थी। इसके बाद इनके बीच कुछ साल की दोस्ती रही और फिर प्यार हो गया। फिर दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। बाद में शत्रुघन और पूनम ने 9 जुलाई, 1980 को शादी कर ली थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsShatrughan SinhaSonakshi Sinha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement