होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineGram: जेब के सारे पैसे खत्म, कैमरा बेच दिया, जब मां की मौत के बाद गौरी को ढूंढने मुंबई में दर-ब-दर भटके थे शाहरुख खान

शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प रही है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि एक्टर उन्हें खोजने के लिए मुंबई चले आए थे और यहां दर-ब-दर भटकना पड़ा था। एक ऐसा समय भी आया था जब उनकी जेब के सारे पैसे भी खत्म हो गए थे? चलिए बताते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 06, 2024 15:36 IST
जब मां की मौत के बाद गौरी को ढूंढने मुंबई में दर-ब-दर भटके थे शाहरुख खान (Photos- Gauri khan/Insta)
Advertisement

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों कपल गोल्स देने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। जब भी परफेक्ट कपल बात आती है तो शाहरुख और गौरी की जोड़ी की मिसाल दी जाती है। उनकी जोड़ी को 32 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। अरसा बीत जाने के बाद भी इनके बीच प्यार आज भी पहले के ही जैसा है। लेकिन, क्या आपको पता किंग खान और गौरी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। एक्टर उन्हें ढूंढने के लिए मुंबई तक चले गए थे और अनजान शहर में उन्हें दर-ब-दर भटकना पड़ा था।

दरअसल, शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को गौरी खान को ढूंढने से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ प्रीति जिंटा बात करते हुए नजर आ रही हैं। एक्टर ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वो दिल्ली में रहते थे और सेम कॉलेज में गौरी खान भी पढ़ा करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन, कुछ ऐसा हुआ कि गौरी शाहरुख को दिल्ली में अकेला छोड़कर मुंबई आ गई थीं। ऐसे में एक्टर को पता नहीं था कि वो मुंबई में कहां रहती थीं।

Advertisement

प्रीति जिंटा को सुनाया था किस्सा

प्रीति जिंटा के साथ वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान को बताते हुए देखा जा सकता है कि उनकी मां का इंतकाल हुआ था और इसके बाद अकेले पड़ गए थे। फिर उन्होंने गौरी खान को ढूंढने की ठानी। एक्टर ने आव ना ताव देखा और जेब में कुछ रुपए लिए मुंबई चले आए। उनके पास कुछ पैसे और एक कैमरा था। प्रीति, शाहरुख से कहती हैं कि तब तो सेलफोन का जमाना नहीं था। इस पर एक्टर कहते हैं कि वो ऐसे ही गौरी को खोजते रहे। इस दौरान उनकी जेब के सारे पैसे भी खत्म हो गए थे। उनके पास एक कैमरा था, जिसे उन्हें प्रॉफिट मार्केट में बेचना पड़ा गया था। क्योंकि पास में जितने पैसे थे, वो सब खत्म हो चुके थे। वो अपने दोस्त के साथ गौरी को ढूंढते रहे।

बीच पर लास्ट डे हुई थी मुलाकात

शाहरुख खान बताते हैं कि उन्हें पता था कि गौरी को बीच काफी पसंद थे। वो फिल्मों की तरह बीच समझते थे तो उन्होंने किसी से फेमस बीच के बारे में पूछा। शख्स ने कई बीच बताए। ऐसे में किंग खान ने उसको कुछ पैसे दिए और कहा कि जब इस पैसे के हिसाब से उनका मीटर चले तब तक वहां तक ले जाए। इसके बाद एक्टर टाउन से मडआइलैंड तक गए। वो बीच पर घूमते रहे। फिर गौरी खान से लास्ट डे पर मुलाकात हो गई। दोनों रोने लगे। उन्होंने किंग खान को साथ में चलने के लिए कहा। इस पर किंग खान ने उन्हें कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। फिर दोस्तों ने दिए और यहीं उनका इंतजार खत्म हुआ।

1991 में शादी के बंध में बंधे थे शाहरुख खान और गौरी

आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी ने 25 अक्टूबर, 1991 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में हुई थी। उस समय किंग खान 18 साल के थे और गौरी सिर्फ 14 साल की थी। गौरी और शाहरुख एक पार्टी में मिले थे। वो एक दोस्त के साथ डांस कर रही थीं।

सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे शाहरुख

बहरहाल, शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आने वाले हैं। इसके जरिए वो सलमान खान के साथ एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। आखिरी बार दोनों को साथ में 'पठान' और 'टाइगर 3' में कैमियो करते हुए देखा गया था।

Advertisement
Tags :
CineGramEntertainment Newsshah rukh khan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement