scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'आंखों में आंसू थे, दिल बेचैन था…', जब शशि कपूर संग इंटीमेट सीन करने पर रोने लगीं शबाना आजमी, एक्टर ने लगाई थी फटकार

शबाना आजमी और शशि कपूर से जुड़ा किस्सा बता रहा है। ये किस्सा उनकी फिल्म से जुड़ा है। दोनों एक्टर्स पर इंटीमेट सीन फिल्माया जाना था, जिसे करने से पहले एक्ट्रेस रोने लगी थीं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 23, 2024 14:35 IST
cinegram   आंखों में आंसू थे  दिल बेचैन था…   जब शशि कपूर संग इंटीमेट सीन करने पर रोने लगीं शबाना आजमी  एक्टर ने लगाई थी फटकार
जब शशि कपूर संग इंटीमेट सीन करने पर रोने लगीं शबाना आजमी (Photo- Jansatta)
Advertisement

70-80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शबाना आजमी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस शशि कपूर जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन पर एक्टिंग लोहा मनवाया है। वो जब 9 साल की थीं तो शशि कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। उनके लिए उनकी दीवानगी इस कदर थी कि वो तस्वीर खरीदने के लिए पॉकेट मनी को बचा लिया करती थीं। ऐसे में शशि कपूर और शबाना आजमी से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। ये किस्सा उन दिनों का है जब एक्ट्रेस को उनके साथ काम करने का मौका मिला। चलिए बताते हैं।

Advertisement

दरअसल, शबाना आजमी ने जूम को दिए इंटरव्यू में इस किस्से के बारे में खुद बताया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि शशि कपूर एकमात्र ऐसे एक्टर थे, जिनका ऑटोग्राफ उन्होंने उनकी फोटो पर लिया था। उन्होंने बताया था कि शशि हर रविवार को अपने परिवार के साथ, पिता पृथ्वीराज कपूर से मिलने के लिए आते थे। शबाना की मानें तो वो बताती हैं कि एक्ट्रेस हमेशा पॉकेट मनी बचाकर शशि कपूर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफ खरीदती थीं और हर संडे जाकर उनका ऑटोग्राफ लेती थीं।

Advertisement

जब शशि कपूर की हीरोइन बनीं शबाना आजमी

शबाना आजमी ने बताया कि जब वो बड़ी हुईं तो वो समय आ गया जब उन्हें शशि कपूर के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला। उन्हें शशि के साथ फिल्म 'हीरा और पत्थर' में कास्ट किया गया था। उन्हें यकीन नहीं हुआ। उनके लिए खुली आंखों से सपने देखने के जैसा था। लेकिन, एक बार शबाना को अपने चहेते एक्टर से डांट भी खानी पड़ी थी। एक्ट्रेस ने इस किस्से को लेकर बताया था कि फिल्म 'फकीरा' के गाने 'दिल में तुझे बिठाकर' में दोनों साथ थे। शबाना ने बताया कि इसे सत्यनारायण ने कोरियोग्राफ किया था। इसमें कुछ इंटिमेट स्टेप्स थे। एक्ट्रेस उस समय काफी यंग थीं तो उनकी आंखों में आंसू आ गए और वो सेट से चली गईं। उनका दिल बेचैन हो रहा था। क्योंकि वो इंटिमेट शॉट्स नहीं देना चाहती थीं।

शबाना ने किस्से को आगे बढ़ाते हुए बताया कि वो हेयरड्रेसर के पास बैठकर रोने लगीं और अचानक से दरवाजा जोर-जोर से नॉक हुआ। बाहर शशि कपूर थे। वो गुस्से में बोले क्या दिक्कत है तुम्हारी? उन्होंने एक्टर को बताया कि वो ऐसे सीन्स नहीं कर सकती हैं। इस पर शशि ने उनसे कहा कि क्यों, जब वो एक्ट्रेस बनीं और मम्मी से कहा था कि मैं भी एक्ट्रेस बनूंगी तो इस बात का ख्याल नहीं आया था कि ऐसे सीन्स भी करने पड़ेंगे। बेवकूफ लड़की। इतना कहकर वो चले गए। इसके बाद एक्ट्रेस आधे घंटे पर सेट पर गईं। तब तक शशि कपूर ने सारे स्टेप्स बदलवा दिए थे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो