scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'कोई और उसे लेकर चला गया और ये दोनों…' जब ऐश्वर्या राय के लिए हुए विवेक ओबेरॉय और सलमान के झगड़े पर बोले सलीम खान

CineGram: सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच ऐश्वर्या राय को लेकर जो झगड़े हुए थे उन्हें सलीम खान ने बेवकूफी बताया था। एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा था कि इमोशनल प्रॉब्लम का कोई लॉजिक नहीं है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 14:40 IST
cinegram   कोई और उसे लेकर चला गया और ये दोनों…  जब ऐश्वर्या राय के लिए हुए विवेक ओबेरॉय और सलमान के झगड़े पर बोले सलीम खान
ऐश्वर्या को लेकर हुए विवेक सलमान के झगड़े पर सलीम खान का बयान
Advertisement

CineGram: सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच ऐश्वर्या राय को लेकर लंबे समय से मतभेद चला आ रहा है। एक वक्त ऐसा था जब दोनों के बीच खूब झगड़े हुए थे, हालांकि बाद में ऐश्वर्या न सलमान खान के साथ रहीं और न ही विवेक ओबेरॉय के साथ। इसपर सलमान के पिता सलीम खान ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ये दोनों आपस में लड़ते रह गए और उसे कोई और यानी अभिषेक बच्चन ले गए।

कहा जाता है कि सलमान खान के टॉक्सिक स्वभाव के कारण दोनों का रिश्ता टूटा था और इसके कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या, विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने कहा था कि 29 मार्च, 2003 की रात 12:30 मिनट से लेकर सुबह के 5:00 बजे तक सलमान ने ऐश्वर्या को 41 कॉल किए थे।

Advertisement

कथित तौर पर इस बयान के बाद सलमान ने विवेक को जान से मारने की धमकी दी थी और उनके साथ गाली गलौज किया था। इसके बाद सलीम खान ने दोनों के झगड़े पर बात की थी और उन्हें बेवकूफ बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों इमोशनल हैं और इमोशनल प्रॉब्लम का कोई लॉजिक या तार्किक सॉल्यूशन नहीं होता।

अभिषेक संग रिश्ते पर कही ये बात

सलीम ने कहा था, "सलमान और विवेक दोनों ही बहुत इमोशनल है और सालों के बाद उन्हें यह बात समझ आ जाएगी कि यह लोग सिर्फ बेवकूफी भारी लड़ाई कर रहे हैं। कोई और ऐश्वर्या को लेकर चला गया और यह दोनों जहां पर थे वहीं पर रह गए।"

Advertisement

बता दें, इन दिनों सलमान खान अपने घर पर हुई फायरिंग को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जो उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहे थे। चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो