होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineGram: 'ये जिंदगी के इत्तेफाक…', जब सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल मिलने पर बोलीं रीना रॉय, 7 साल तक रहा शत्रुघन सिन्हा से रिश्ता

सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी से पहले अक्सर एक्ट्रेस रीना रॉय से शक्ल मिलने को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। एक बार उन्होंने इस पर रिएक्शन भी दिया था। उनके शानदार जवाब ने सभी का ध्यान खींच लिया था। चलिए बताते हैं उनसे जुड़े इस किस्से के बारे में।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 14:14 IST
सोनाक्षी सिन्हा से चेहरा मिलने पर क्या बोलीं रीना रॉय? (Photo- Janstta)
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वो 23 जून को ज़हीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वेडिंग फंक्शन की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बीती शाम शत्रुघन सिन्हा और उनकी पूरी फैमिली को होने वाले दामाद के साथ देखा गया था। ज़हीर ने होने वाले ससुर का आशीर्वाद भी लिया। इन सभी चर्चाओं के बीच सोनाक्षी का वो किस्सा चर्चा में आ गया, जब एक्ट्रेस की शक्ल रीना रॉय से मिलने की चर्चा खूब रही। इस पर रीना का रिएक्शन भी आया था, जो कि अब वायरल हो रहा है। उन्होंने इसे इत्तेफाक बताया था और सोनाक्षी ने खुद में मां पूनम सिन्हा की छवि को बताया था। चलिए डिटेल में बताते हैं क्या कुछ कहा था।

एक बार फर्स्टपोस्ट के साथ बातचीत में रीना रॉय से सोनाक्षी सिन्हा के शक्ल मिलने को लेकर सवाल किया गया था। पूछा गया था कि सोनाक्षी उनके जैसी दिखती हैं तो इस पर उनका क्या कहना है? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि ये सब तो जिंदगी के इत्तेफाक होते हैं। उन्होंने इस दौरान ये भी बताया था कि उनकी मां और जितेंद्र की मां जुड़वां बहने लगती थीं।

Advertisement

इसके साथ ही, जब सोनाक्षी सिन्हा से रीना रॉय से शक्ल मिलने को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि उनकी शक्ल सिर्फ मां पूनम सिन्हा से मिलती है और किसी से नहीं। उन्होंने लोगों की बातों पर साफ इनकार किया था।

Advertisement

शत्रुघन सिन्हा से रहा 7 साल अफेयर

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय के शक्ल मिलने की चर्चा इतनी ज्यादा इसलिए रही है क्योंकि शत्रुघन और रीना का अफेयर रहा था। एक्टर शादीशुदा होकर भी रीना रॉय के प्यार में थे। उनका प्यार जगजाहिर है और वो 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। नौबत यहां तक थी कि रीना एक्टर से शादी करना चाहती थीं और उन्होंने 8 दिनों अल्टीमेटम भी दे दिया था। बताया जाता है कि जब पहलाज निहलानी ने ये बात शत्रुघन सिन्हा को बताई थी तो वो बुरी तरह से रोने लगे थे। फिर पहलाज निहलानी ने उन्हें कहा था कि वो परेशान ना हों बल्कि रीना रॉय को किसी और से शादी कर लेने दें।

पापा और रीना रॉय के अफेयर पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा

इतना ही नहीं, एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने पापा और रीना रॉय के अफेयर पर अपना रिएक्शन भी दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता और रीना रॉय का अफेयर उनके जन्म के बहुत साल पहले थे। जब वो बड़ी हुई थीं तो उन्हें इसके बारे में पता चला था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो बड़ी हुईं तो उन्होंने चीजों को समझा और एहसास किया कि वो किसी को भी यूं सजा नहीं दे सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsShatrughan SinhaSonakshi Sinha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement