scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'शर्म नहीं आई…', जब राजकपूर ने भाई शम्मी कपूर को फैंस के सामने सरेआम लगाई थी फटकार, खास है वजह

बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाल एक्टर राज कपूर फिल्मों के साथ-साथ अपने रोचक किस्सों की वजह से भी जाने जाते हैं। इसी में एक किस्सा रहा था जब उन्होंने छोटे भाई और एक्टर शम्मी कपूर को सरेआम फैंस के सामने फटकार लगा दी थी।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | April 15, 2024 13:31 IST
cinegram   शर्म नहीं आई…   जब राजकपूर ने भाई शम्मी कपूर को फैंस के सामने सरेआम लगाई थी फटकार  खास है वजह
जब शम्मी कपूर पर भड़क गए राज कपूर। (Photo- Express File Photo)
Advertisement

60-70 के दशक के जाने माने एक्टर राज कपूर अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनका और कपूर खानदान का खासा योगदान रहा है। पृथ्वीराज कपूर के जमाने से कपूर परिवार इंडस्ट्री में राज कर रहा है। राज कपूर और शम्मी कपूर की फिल्मों के बारे में तो आप सभी ने खूब सुना होगा। दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर खूब नाम कमाया। लेकिन, क्या इस बात को जानते हैं जब राज साहब छोटे भाई पर सरेआम भड़क गए थे और फैंस के सामने ही फटकार लगी थी। इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…

Advertisement

दरअसल, किस्सा 80 के दशक का है। उन दिनों शम्मी कपूर भी भाई राज कपूर के जैसे ही खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर चुके थे। इसी बीच एक टीवी विज्ञापन की डील उनके हाथ लगी। वो थी पान पराग पान मसाला की। अब शम्मी इंडस्ट्री में धाक तो जमा ही चुके थे। उन्होंने बेझिझक ही इस टीवी ऐड के लिए हामी भर दी थी। अब इसके लिए हां करने की उनके आगे एक और वजह थी कि इसमें कलाकार अशोक कुमार भी थे। अशोक कुमार ठहरे थे उस जमाने के जाने-माने कलाकार। उनके साथ वो काफी टाइम से काम करना चाहते थे।

Advertisement

ऐड से मिली अपार सफलता, मगर पड़ गया उल्टा

शम्मी कपूर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस ऐड से उन्हें कितनी पॉपुलैरिटी मिलने वाली है। वो तो बस अशोक कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते थे। पान पराग मसाला की ऐड से शम्मी को अपार सफलता मिली लेकिन, असल जिंदगी में इसका असर उल्टा पड़ गया। एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र किया था और बताया था कि जब वो अपने परिवार के साथ हांगकांग ट्रिप पर जा रहे थे तो एयरपोर्ट पर शम्मी से उनके कुछ फैंस मिले। वो पराग ऐड की लाइन गुनगुना रहे थे।

राज कपूर ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

अब ये सब देखकर शम्मी के बड़े भाई राज कपूर उन पर काफी भड़क गए। उन्हें पसंद नहीं आया कि लोग उन्हें तंबाकू के विज्ञापन की वजह से जानें। राज कपूर ने शम्मी को फटकार लगाते हुए कहा था कि उन्हें ये टीवी ऐड करते हुए शर्म नहीं आई। इतना ही नहीं परिवार की गरिमा की भी उलाहना दी और कहा कि फिल्मों की बजाय पान पसाला की ऐड से मशहूर हो रहे हैं।

Advertisement

शम्मी ने बताया था कि राज कपूर की इस डांट के बाद उनकी आंखें खुल गई। इसके बाद उन्होंने कोई भी पान पसाला की ऐड में काम नहीं किया। उन्हें अपनी गलती का बहुत पछतावा हुआ था।

चार्मिंग लुक और एक्टिंग के लिए फेमस थे शम्मी कपूर

आपको बता दें कि शम्मी कपूर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। वो अपने कमाल के डांस मूव्स, चार्मिंग लुक और एक्टिंग के लिए आज भी याद किए जाते हैं। राज साहब के जैसे ही उनका भी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान रहा है। अगर उनकी हिट फिल्मों की बात की जाए तो इसमें 'कश्मीर की कली', 'जंगली' और 'तीसरी मंजिल' जैसी कई शानदार मूवीज में रही थीं, जिसमें उन्होंने काम किया था। उन्होंने आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। वो फिल्म 'रॉकस्टार' में नजर आए थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो