scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'वो मेरे बिना नहीं रह पाएंगे…', जब नीतू कपूर ने खोले ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के राज़, बोलीं- 'वो महज वन नाइट स्टैंड थे'

Neetu Kapoor And Rishi Kapoor: बॉलीवुड की चकाचौंधी भरी दुनिया में एक्टर्स का अफेयर और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का होना आम बात है। फिर किसी के राज खुल जाते हैं तो किसी के दफन हो जाते हैं। इसी कड़ी में आपको ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बता रहे हैं, जिस पर नीतू कपूर ने रिएक्शन दिया था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 17, 2024 13:28 IST
cinegram   वो मेरे बिना नहीं रह पाएंगे…   जब नीतू कपूर ने खोले ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के राज़  बोलीं   वो महज वन नाइट स्टैंड थे
नीतू कपूर और ऋषि कपूर। (Photos- Express Archives/Neetu Kapoor/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध से भरी है। बाहर से ये बेहद ही खूबसूरत लगती है। लोग सोचते हैं कि क्या ही जिंदगी है। लेकिन यहां रहना आसान बात नहीं है। वो भी तब जब आप शादीशुदा हों। क्योंकि यहां कब किस पर दिल आ जाए कोई भरोसा ही नहीं। पर्दे पर अभिनय करते-करते कब असल जिंदगी में एक्टर्स एक-दूसरे के हो जाते हैं उन्हें खुद पता नहीं चलता है। फिर वो भले ही क्यों ना शादीशुदा हों। इंडस्ट्री में ऐसे कई किस्से रहे हैं, जो शादीशुदा होने के बाद भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर बैठे। इसी कड़ी में आपको ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बारे में बता रहे हैं। नीतू ने एक बार बताया था कि वो उनके बारे में सब कुछ जानती थीं कि कब और किसे डेट करते रहे हैं। इसे लेकर उनका मानना था कि ये सब ऋषि के लिए महज वन नाइट स्टैंड थे। वो उन्हें कभी नहीं छोड़ सकते थे। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर क्या सोचती थीं और इससे कैसे निपटती थीं।

Advertisement

दरअसल, नीतू कपूर और ऋषि कपूर से जुड़ा ये किस्सा इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि एक्ट्रेस के एक पुराने इंटरव्यू की न्यूजपेपर क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें ऋषि कपूर के अफेयर के बारे में सब कुछ पता था। कई बार तो उन्होंने एक्टर पति को रंगे हाथ भी पकड़ा था लेकिन, फिर इसे उन्होंने जाने दिया। हालांकि, इस न्यूजपेपर क्लिप की पुष्टि जनसत्ता नहीं करता है।

Advertisement

न्यूजपेपर की वायरल हो रही क्लिप के मुताबिक, नीतू कपूर ने बताया था कि उन्होंने ऋषि कपूर को कई बार तो अपने सामने फ्लर्ट करते हुए देखा था। इतना ही नहीं, जब भी कभी उनका अफेयर होता था तो इसके बारे में एक्ट्रेस को पहले ही पता चल जाता था। इस पर नीतू ने कहा था कि वो ऋषि के इन अफेयर्स को महज वन नाइट स्टैंड्स समझती थीं। नीतू कपूर ने ये भी बताया कि वो पहले ऋषि से इन सब चीजों को लेकर लड़ा करती थीं लेकिन बाद में वो समझ गईं और फिर उन्हें एक्टर के अफेयर से कोई फर्क नहीं पड़ता था।

दोस्तों से पता चलती थी ऋषि की हरकतें

नीतू ने बताया कि उन्होंने ऐसा एटिट्यूड अपना लिया कि ठीक है आगे बढ़ते हैं और देखते हैं कि ये कब तक चलता है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि ऋषि एक बात हमेशा सोचते रहते थे कि उन्हें उनकी हरकतों के बारे में पता कैसे चलता था। इस पर नीतू ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक्टर के दोस्त उनसे सारी बातें शेयर करते थे। इस पर एक्ट्रेस पति से कहती थीं कि वो उनके बारे में सब जानती हैं तो इसके बारे में भूल जाना चाहिए और वो मान भी जाते थे।

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने बताया था कि ऋषि एक बात और सोचते थे कि वो इन सब चीजों को लेकर लड़ती क्यों नहीं हैं? नीतू ने बताया था कि वो इन सब चीजों को लेकर उन्हें कुछ दिनों के लिए इग्नोर करती हैं या उनसे दूर रहने लगती हैं।

Advertisement

मेरे बिना नहीं रह पाएंगे- नीतू कपूर

नीतू कपूर ने अपने और ऋषि कपूर के बॉन्ड को लेकर बताया था कि दोनों एक-दूसरे के लेकर काफी कॉन्फिडेंट हो गए थे। एक्ट्रेस कहती हैं कि एक्टर के लिए सबसे पहले फैमिली आती थी। इसलिए वो इन बातों को लेकर टेंशन फ्री रहती थीं। नीतू का मानना था कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ऋषि के लिए केवल फैंसी पास टाइम रहा है। वो अपनी पत्नी पर काफी डिपेंडेंट थे और कभी भी उन्हें नहीं छोड़ सकते थे। क्योंकि वो उनके बिना रह नहीं सकते थे।

आपको बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने 22 जनवरी, 1980 को शादी की थी। आज वो एक्टर भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन नीतू उन्हें काफी मिस करती हैं। अक्सर याद करके उनके लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात 974 में फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी। उस वक्त एक्ट्रेस महज 15 साल की थीं। वहीं से इनका प्यार परवान चढ़ा था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो