scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'मासूमियत की आड़ में…,' जब अंजू महेंद्रू का छलका दर्द, खुलकर डिंपल कपाड़िया पर निकाली थी एक्ट्रेस ने भड़ास

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। राजेश अंजू से शादी करना चाहते थे, शादी से पहले ही बात बिगड़ गई और दोनों की राहें जुदा हो गईं। राजेश खन्ना से अलग होने के बाद एक्ट्रेस का दर्द छलका था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | Updated: June 09, 2024 15:50 IST
cinegram   मासूमियत की आड़ में…   जब अंजू महेंद्रू का छलका दर्द  खुलकर डिंपल कपाड़िया पर निकाली थी एक्ट्रेस ने भड़ास
राजेश खन्ना
Advertisement

बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार राजेश खन्ना को कहा जाता था। एक्टर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के साथ वह अपने लव अफेयर्स के लेकर सुर्खियों में रहे। उम्र में 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया को उन्होंने अपनी दुल्हनिया बनया, लेकिन उससे पहले अंजू महेंद्रू के साथ प्यार और 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्रेकअप ने उस वक्त हर तरफ हंगामा मचा दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो अंजू और राजेश के प्यार की शुरुआत साल 1966 में हुई थी। अंजू जहां स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थीं तो वहीं राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके थे। राजेश खन्ना से अलग होने के बाद जब झलका था एक्ट्रेस का दर्द तो उन्होंने क्या कह था आपको बताते हैं…

Advertisement

राजेश खन्ना ने कि्या था अंजू को प्रपोज

साल 1966 से 1972 तक काका और अंजू का रिश्ता चला। कहा जाता है कि अंजू महेंद्रू राजेश खन्ना पर जान छिड़कती थीं और काका भी उन्हें उतना ही चाहते थे। काका के बंगले ‘आशीर्वाद’ को अंजू ने खुद अपने हाथों से सजाया था। अंजू उनके साथ ही रहा करती थीं। राजेश खन्ना, अंजू के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थे। काफी साल लिव इन में रहने के बाद 1971 में काका ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया था।

डिंपल कपाड़िया से काका की पहली मुलाकात

अंजू की मां भी बेटी पर लगातार दबाव बना रही थीं कि वह राजेश खन्ना से शादी कर लें लेकिन वो नहीं मानीं। क्योंकि राजेश खन्ना चाहते थे कि अंजू अपना करियर छोड़कर उनसे शादी कर लें, लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहती थीं। इसी बीच काका की मुलाकात डिंपल से हुई। काका के मुताबिक वे डिंपल कपाड़िया को तब से जानते थे जब वो बच्ची थीं, लेकिन दोनों के बीच नजदीकी आई एक चार्टर्ड फ्लाइट में और यहीं से बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ और जल्द ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। अंजू और राजेश ने अपना 7 साल का रिश्ता इस दौरान तोड़ा नहीं था। इस तरह की खबरों से अंजू परेशान रहने लगीं। साल 1973 में डिंपल संग राजेश खन्ना ने अपना घर बसा लिया।

Advertisement

मैंने उसके अंदर एक बदलाव देखा

वहीं एक इंटरव्यू में अंजू महेंद्रू ने राजेश खन्ना से ब्रेकअप और डिंपल की उनकी लाइफ में एंट्री को लेकर काफी कुछ कहा था, उन्होंने बताआ था कि 'राजेश खन्ना डिंपल को बचपन से ही जानते थे। हालांकि फिल्म 'बॉबी' के बाद दोनों बेहद करीब आ गए थे। डिंपल एक चालाक लड़की है। जब मैं और राजेश उससे पहली बार मिले तो वो हमें राजेश ‘अंकल’ और अंजू ‘आंटी’ कहकर बुला रही थी। लेकिन फिर मैंने उसके अंदर एक बदलाव देखा। वह मासूमियत की आड़ में कुछ ऐसी बातें कहने लगी जिनका निशाना में केवल मैं हुआ करती थी।'

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो