scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'हाफ पैंट और सिल्क की शर्ट…', जब मां के हाथ के सिले अनिल कपूर के कपड़ों का पार्टी में उड़ा था मजाक, रो-रोकर एक्टर ने कही थी ये बात

Anil Kapoor Unknown Story: अनिल कपूर आज भले ही एक सफल एक्टर हैं लेकिन, एक समय ऐसा था जब वो मां के हाथ के सिले कपड़े पहनते थे। इसे लेकर एक बार पार्टी में उनका मजाक तक उड़ाया गया था। इस किस्से के बारे में उन्होंने खुद रो-रोकर सुनाया था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 16, 2024 15:01 IST
cinegram   हाफ पैंट और सिल्क की शर्ट…   जब मां के हाथ के सिले अनिल कपूर के कपड़ों का पार्टी में उड़ा था मजाक  रो रोकर एक्टर ने कही थी ये बात
कपड़ों को लेकर उड़ा था अनिल कपूर का मजाक। (Photos- Express Archives)
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) बढ़ती उम्र के साथ अपनी फिल्मों और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। आखिरी बार उन्हें 'फाइटर' (Fighter) और 'एनिमल' (Animal) जैसी फिल्मों में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग की लोगों ने खूब तारीफ की थी। बड़े पर्दे के अलावा अनिल ओटीटी पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। वो 90 के दशक के सफल एक्टर्स में से एक हैं, जो आज भी स्क्रीन पर राज कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है सफल एक्टर बनने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। उनकी जिंदगी में एक समय था जब वो मां के सिले कपड़ों को पहना करते थे। इसे लेकर उनका एक बार पार्टी तक में मजाक उड़ाया गया था। इस किस्से को उन्होंने खुद रो-रोकर सुनाया था। चलिए बताते हैं…

Advertisement

दरअसल, अनिल कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' की रिलीज के दौरान प्रमोशन के लिए रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' में गए थे। इस बीच उन्होंने खुद से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए थे। अब इसी शो से एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अनिल कपूर रो-रोकर अपने बचपन के दिनों के उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उनका कपड़ों को लेकर पार्टी में मजाक बनाया गया था।

Advertisement

अनिल कपूर ने सुनाया पार्टी वाला किस्सा

शो में एक्टर ने मणि नाम के कंटेस्टेंट से बात की थी। इस दौरान उसके संघर्ष को सुन अनुल कपूर की आंखों में आंसू आ गए। इसी बीच उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि बचपन में वो भी अपनी मां के हाथ से सिले हाफ पैंट और शर्ट को पहना करते थे। अनिल कपूर बताते हैं कि आज वो यहां बैठे हैं और जब भी अपनी मां को याद करते हैं तो उनकी आंखों में आंसू भर जाते हैं। इस दौरान वो अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं और फिर चश्मा पहनकर पार्टी वाला किस्सा भी बताते हैं। वो बताते हैं कि एक बार वो हाफ पैंट और सिल्क की शर्ट पहनकर एक पार्टी में गए थे। वहां उनके कपड़ों का मजाक उड़ाया गया था।

अनिल कपूर ने आगे बताते हैं कि मजाक उड़ाए जाने के बाद उन्होंने लोगों से कहा था, 'मेरा मजाक बना रहे हो ना देखना एक दिन बड़ा आदमी बनूंगा और अच्छे-अच्छे कपड़े पहनूंगा और देखो मैं यहां बैठा हूं। पर उसे यादकर बहुत तकलीफ होती है।'

Advertisement

'वो सात दिन' से मिला था ब्रेक

बहरहाल, अगर अनिल कपूर के करियर के बारे में बात की जाए तो वो जब मुंबई एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पहली बार मुंबई आए थे तो राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। पूरी कपूर फैमिली इस गैरेज में रहती थी। आपको बता दें कि अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। राजकपूर के गैरेज में रहने के बाद अनिल कपूर की फैमिली ने बाद में मुंबई में घर किराए पर लिया था, जहां वो काफी वक्त तक रहे थे।

अनिल कपूर ने एक्टिंग में करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'वामसा वृक्षम' से 1980 में की थी। वहीं, बॉलीवुड में चार फिल्मों 'हमारे तुम्हारे' (1979), 'एक बार कहो' (1980), 'हम पांच' (1980) और 'शक्ति' (1982) में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया था लेकिन, हिंदी में बतौर लीड एक्टर वो 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन' में दिखे थे। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंडस्ट्री में आज वो एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो