scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: जब सोनाली बेंद्रे को जान से मारने को तैयार थीं सरोज खान, हराम हो गई थी रातों की नींद, शाहरुख खान की फिल्म से जुड़ा है किस्सा

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने एक्टिंग में डेब्यू किया था तो उन्हें ठीक से एक्टिंग क्या डांस तक नहीं आता था। इसके लिए उन्होंने कोई ट्रेनिंग भी नहीं ली थी। ऐसे में एक बार तो सरोज खान उनकी जान लेने के लिए तैयार थीं। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 16, 2024 11:46 IST
cinegram  जब सोनाली बेंद्रे को जान से मारने को तैयार थीं सरोज खान  हराम हो गई थी रातों की नींद  शाहरुख खान की फिल्म से जुड़ा है किस्सा
सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया किस्सा। (photo- Jansatta)
Advertisement

सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में काम किया है। 90 के दशक की वो पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनाली ना केवल अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती की वजह से भी काफी चर्चा में रही हैं। यहां तक कि उनकी खूबसूरती के चर्चे तो पाकिस्तान तक में खूब रहे हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने एक बार एक्ट्रेस को लेकर अपने दिल की बात कही थी। इतना ही नहीं कहा ये भी था कि अगर उनका बस चले तो वो उन्हें किडनैप कर लें। हालांकि, ये उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था। ऐसे में आज आपको सोनाली और सरोज खान से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं। जब सरोज उनकी जान तक लेने के लिए तैयार थीं।

Advertisement

दरअसल, सोनाली बेंद्रे और सरोज खान से जुड़ा किस्सा शाहरुख खान की फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' के दौरान का है। एक्ट्रेस ने हाल ही में मिड डे से बात करते हुए फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि सोनाली को देखकर कोरियोग्राफर सरोज खान काफी निराश हो गई थी। वो उन्हें जान से मारने तक के लिए तैयार थीं।

Advertisement

सोनाली की रातों की उड़ गई थी नींद

सोनाली ने बताया कि फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' में एक गाना 'हम्मा हम्मा' था, जो कि फिल्म की रिलीज के बाद खूब पॉपुलर हुआ था। इसमें एक्ट्रेस की एक्टिंग और डांस ने सभी का दिल जीत लिया था। सोनाली ने बताया कि करियर की शुरुआत में ना तो वो ट्रेंड डांसर थीं और ना ही थिएटर आर्टिस्ट थीं। उन्हें किसी भी चीज का अनुभव नहीं था। इस गाने से वो रातों-रात स्टार बन गई थीं। सोनाली की मानें तो इस गाने की शूटिंग के दौरान वो इतनी परेशान रहती थीं। उनकी रातों की नींद खराब हो गई थीं। उन्होंने कहा कि फिल्म ने भले अच्छा परफॉर्म ना किया हो लेकिन उनके करियर को उस गाने से एक अच्छी उड़ान मिली थी। सोनाली ने शाहरुख खान स्टारर मूवी के डांस स्टेप्स सीखने के दौरान का किस्सा साझा किया।

सरोज खान के असिस्टेंट देते थे रिश्वत

एक्ट्रेस ने बताया कि सरोज खान उनके डांसिंग स्किल्स से काफी ज्यादा खफा थीं। वो उन्हें जान से मारने तक के लिए तैयार थीं। सोनाली ने डांस स्किल्स को सिखाने को लेकर सरोज खान के असिस्टेंट अहमद खान ने उन्हें सपोर्ट किया और ज्यादा मेहनत करने के लिए मोटिवेट किया। सोनाली को वो मेहनत करने के लिए रिश्वत के तौर पर आइसक्रीम और चॉकलेट देते थे। सरोज खान को सोनाली को डांस सिखाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। सोनाली खाली समय में डांस सीखने की कोशिश करती थीं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो