scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'कुछ लटके झटके मार ले…', जब 'यूपी-बिहार लूटने' गाने की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी से बोले कोरियोग्राफर

Shilpa Shetty Birthday: 90 के दशक का शिल्पा शेट्टी का एक गाना 'आई हूं यूपी-बिहार लूटने' काफी पॉपुलर हुआ था लेकिन क्या आपको पता है इसमें एक्ट्रेस खुद के डांस मूव्स दिखाए थे? चलिए बताते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 08, 2024 13:44 IST
cinegram   कुछ लटके झटके मार ले…   जब  यूपी बिहार लूटने  गाने की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी से बोले कोरियोग्राफर
49 साल की हुईं शिल्पा शेट्टी। (Photo- Jansatta)
Advertisement

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 8 जून, 1975 को मंगलौर में हुआ था। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ खूबसूरती और फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। 49 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती के चर्चे कम नहीं हैं। उनकी कमाल की फिटनेस तो फिल्मों में अलग ही जादू चला जाती है। 90 के दशक में तो उन्होंने कमाल ही कर रखा था। उनके पॉपुलर और हिट गानों में एक 'आई हूं यूपी-बिहार लूटने' रहा था। इसमें एक्ट्रेस ने अपने लटके-झटकों से तो स्क्रीन पर जादू ही चला दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें उन्होंने जो डांस मूव्स दिखाए थे वो उनके खुद हैं? चलिए बताते हैं।

Advertisement

दरअसल, साल 1999 में मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन की फिल्म 'शूल' आई थी। मूवी तो हिट रही थी साथ ही इसमें मनोज और रवीना की एक्टिंग को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में फिल्म का गाना 'आई हूं यूपी-बिहार लूटने' भी सबकी जुबान पर चढ़ गया था। इसमें शिल्पा शेट्टी ने अपने लटके-झटकों से सभी का दिल जीत लिया था। उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन कमाल के थे। इसे लेकर एक्ट्रेस ने इस गाने को लेकर खुलासा किया था कि इसके लिए कोरियोग्राफर ने डांस स्टेप्स कोरियोग्राफ नहीं किए थे।

Advertisement

फिल्म 'सुखी' के दौरान शिल्पा शेट्टी ने को-एक्टर कुशा कपिला के साथ खास बातचीत की थी। फिल्म 'सूल' का गाना 'आई हूं यूपी-बिहार लूटने' को लेकर शिल्पा ने खुलासा किया था कि इस गाने को अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने इसके लिए कोई भी स्टेप नहीं दिया था। उन्होंने सिर्फ निर्देश दिए थे कि 'लटके झटके' दिखाए थे और वो खुद इस गाने को इन्जॉय करें। एक्ट्रेस ने कहा था कि इस गाने के कोरियोग्राफर अहमद खान उनके अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान बस कैमरा ऑन किया था और कहा था, 'लटके झटके मार ले।' इसे लेकर शिल्पा ने कहा कि जो स्क्रीन पर देखा गया वो ऑरिजिनल है। ये बस बीट पर किया गया डांस था।