scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: इस्लाम में शादियां स्वर्ग में नहीं बनती… जब मुस्लिम धर्म पर शबाना आजमी ने दिया था बयान

CineGram: शबाना आजमी को उनके बयानों के लिए पसंद किया जाता है, वहीं कुछ लोग उन्हें इसके लिए नफरत तक करते हैं। उनका कहना है कि मुस्लिम होना उनकी जिंदगी का एक पहलू है, वो खुद को एक महिला के रूप में पहले देखती हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | June 07, 2024 10:39 IST
cinegram  इस्लाम में शादियां स्वर्ग में नहीं बनती… जब मुस्लिम धर्म पर शबाना आजमी ने दिया था बयान
शबाना आजमी (इंस्टाग्राम/Shabana Azmi)
Advertisement

CineGram: शबाना आजमी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह भारत में एकता बनाए रखने की बात करती हैं और जब भी कोई भड़काऊ बातें होती हैं वह उस मुद्दे में जरूर बोलती हैं। एक ऐसा ही किस्सा जब उन्होंने कहा था कि मुस्लिम होना केवल उनकी जिंदगी का एक पहलू है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था एक इस्लाम में शादियां स्वर्ग में नहीं बनती। जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया था।

Advertisement

यूके में हुए एक इवेंट में शबाना ने कहा था कि अगर उनके पूछा जाए कि वो कौन हैं, तो वो खुद कहेंगी कि मैं एक महिला हूं, एक भारतीय हूं, एक बेटी हूं, एक पत्नी हूं, एक्ट्रेस हूं, मुस्लिम हूं, एक्टिविस्ट हूं। एक्ट्रेस ने कहा था कि मुस्लिम होना केवल उनकी जिंदगी का एक पहलू है।"

Advertisement

इसके साथ ही कई साल पहले शबाना ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, "इस्लाम में शादियां स्वर्ग में नहीं बनतीं, यह सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट है। हमें मॉडल निकाहनामा की जरूरत है जिसमें कॉन्ट्रैक्ट के क्लॉज ठीक से लिखे हों।"

इस्लाम इतना कमजोर है कि…

एक बार शाहरुख खान ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने उन्हें ट्रोल किया था। इसपर शबाना ने ऐसा करने वालों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है, "शाहरुख खान की दिवाली शुभकामनाओं पर मूर्ख मुस्लिमों का गुस्सा देखकर हैरान हूं। तिलक लगाने पर उन्हें झूठा मुस्लिम कहा जा रहा है। खलिहर लोगों जियो और जीने दो। इस्लाम इतना कमजोर नहीं है कि एक खूबसूरत भारतीय रिवाज से हिल जाए। भारत की खूबसूरती इसकी गंगा जमुनी तहजीब में है।"

Advertisement

तीन तलाक का भी किया था विरोध

शबाना आजमी ने तीन तलाक को गलत बताते हुए इसकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था तीन तलाक की प्रथा महिलाओं को समानता और सशक्तिकरण के अधिकार से वंचित करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कुरान में भी इसका जिक्र तक नहीं है और इसका मतलब ये है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो