scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'वो डायन मेरे बेटे को खा गई', जब सास ने रोते-बिलखते दी थी रेखा को बद्दुआ, कहा था- 'भगवान उसे कभी...'

Rekha Untold Story: बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) फिल्मी करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने दो शादियां की थी लेकिन, रिश्ता एक भी नहीं टिक पाया। ऐसे में उनकी पहली शादी से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 11:49 IST
cinegram   वो डायन मेरे बेटे को खा गई   जब सास ने रोते बिलखते दी थी रेखा को बद्दुआ  कहा था   भगवान उसे कभी
जब रेखा पर लगा पति की हत्या का आरोप। (Photo- Jansatta)
Advertisement

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का स्टारडम आज भी वैसा का वैसा ही है। लोग अपने चहेती एक्ट्रेस की झलक पाने का आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह अब भले ही पर्दे पर नजर नहीं आती हैं मगर जब भी किसी इवेंट या पार्टी में जाती हैं तो लाइमलाइट ही चुरा लेती हैं। अपने समय पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। ना केवल एक्टिंग बल्कि उन्होंने खूबसूरती से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया। उनका सजना-संवरना आज के समय में भी काफी पसंद किया जाता है। हिंदी सिनेमा जगत के एक्टर्स भी रेखा के फैन हैं। रेखा भले ही अपने फिल्मी करियर में सफल एक्ट्रेस रही हैं मगर, प्यार के मामले में फेल साबित हुई हैं। दो शादियां और अफेयर के बाद एक्ट्रेस आज भी सिंगल हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी पहली शादी से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जब उनके पति मुकेश अग्रवाल का निधन हो गया था।

आपको याद हो कि रेखा ने दो शादियां की थी। उन्होंने पहली शादी बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से की थी, जो कि दिल्ली से ताल्लुक रखते थे। उनके साथ एक्ट्रेस का रिश्ता 6 महीने भी नहीं चल पाया था। इस रिश्ते को लेकर रेखा ने एक बार कहा था कि उन्हें रिश्ते की सच्चाई के बारे में हनीमून पर ही पता चल गया था कि ये ज्यादा समय तक टिकने वाला नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने माना था कि अरेंज मैरिज में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं है। मुकेश ने शादी के 6 महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी, जिसके इल्जाम तक रेखा पर ही लगे थे।

Advertisement

यासिर उस्मान की किताब की मानें तो मुकेश अग्रवाल,रेखा से दूरियां बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। वो हमेशा उनके साथ रहना चाहते थे। वैसे, यासिर उस्मान ने अपनी किताब में नीरज कुमार के हवाले से लिखा है कि मुकेश लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थे। यहां तक कि शादी से पहले ही वो डिप्रेशन झेल चुके थे। कई बार सुसाइड की भी कोशिश कर चुके थे। इसके लिए दवाइयां ले रहे थे। बाद में उनका डिप्रेशन बढ़ता चला गया था। रेखा के साथ उनके रिश्ते में भी खटपट होने लगी थी। इन सब चीजों को देखते हुए दोनों ने एक-दूसरे को तलाक देने का फैसला किया था। लेकिन, बाद में अपनी जिंदगी से परेशान मुकेश ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था, जिसका ठीकरा रेखा पर फोड़ा गया था। यहां तक कि रेखा, मुकेश की अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हुई थीं। जब मुकेश का निधन हुआ तो वो न्यूयॉर्क में स्टेज शो कर रही थीं।

'तुम अपना ध्यान रखना'- जेठानी

यासिर उस्मान की किताब के मुताबिक, रेखा को मुकेश के निधन के बारे में जैसे पता चला तो उन्होंने फौरन अपनी जेठानी यानी कि मुकेश की भाई और बड़े भाई अनिल गुप्ता की वाइफ को फोन लगाया। उन्होंने रेखा को सांत्वना दी और कहा, 'तुम अपना ध्यान रखना। हम सब तुम्हारे साथ हैं।' लेकिन ऐसा नहीं था। मीडिया में रेखा को लेकर अलग ही चर्चा चल रही थी। उनकी नेगेटिव छवि बनने लगी थी। रेखा पर पति की हत्या के आरोप लगने लगे।

Advertisement

रेखा की सास ने कहा था 'डायन', दी थी बद्दुआ

रेखा पर पति मुकेश की हत्या का आरोप तब लगने लगे जब उनकी सास ने उन्हें भला बुरा। यहां तक कि उन्होंने एक्ट्रेस को बद्दुआ भी दी। उन्होंने कहा था, 'वो डायन मेरे बेटे को खा गई। भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा।' इसके साथ ही रेखा के जेठ और मुकेश अग्रवाल के बड़े भाई अनिल बजाज ने कहा था, 'मेरा भाई रेखा से सच्चा प्यार करता था। उसके लिए प्यार करो या मरो जैसा था। रेखा जो कर रही थीं उसे टॉलरेट नहीं कर पा रहा था। अब वो हमसे क्या चाहती हैं, हमारा पैसा?'

रेखा ने दिया था तलाक पर रिएक्शन

आपको बता दें कि रेखा, मुकेश के साथ अपने टूटे रिश्ते पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि तलाक वो नहीं बल्कि मुकेश लेना चाहते थे। उन्होंने ही उनसे तलाक मांगा था। एक्ट्रेस ने इस दौरान माना था कि शायद अरेंज मैरिज के लिए उनकी जल्दबाजी ठीक नहीं थी। वो बताती हैं कि उन्होंने कभी रिश्ते पर हार नहीं मानी थी। रेखा ने कहा था कि अगर वह दोनों ये मानते थे कि वो एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं तो उन्हें उसी वक्त अलग हो जाना चाहिए था। एक्ट्रेस ने कहा था कि हनीमून पर ही उन्हें फर्क महसूस होने लगा था। रेखा शादी के बाद मुकेश के साथ लंदन हनीमून के लिए गई थीं और उसी समय उन्हें अपने रिश्ते की सच्चाई पता चल चुकी थी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो