scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'उसने मेरे ब्रेस्ट छुए, कांपने लगी…', जब 13 की उम्र में गंदी हरकत का शिकार हुईं सोनम कपूर, बोलीं- '2-3 साल तक…'

Happy Birthday Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनसे जुड़ा वो डरावना किस्सा बता रहे हैं, जिसकी वजह से वो 2-3 साल तक सहमी रह गई थीं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 09, 2024 09:43 IST
cinegram   उसने मेरे ब्रेस्ट छुए  कांपने लगी…   जब 13 की उम्र में गंदी हरकत का शिकार हुईं सोनम कपूर  बोलीं   2 3 साल तक…
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 39 साल की हो गई हैं। 9 जून 1985 को अनिल कपूर के घर जन्म हुआ था। वो एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की 'फैशनिस्ट' भी हैं। वो लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को इन्जॉय कर रही हैं। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस स्क्रीन से दूरियां बनाने लगी थीं। सोनम फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की खबरों को भी लेकर चर्चा में रही हैं। वो भले ही स्टार एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं लेकिन, वो भी सेक्सुअल अब्यूज का शिकार हो चुकी हैं। इस किस्से के बारे में एक्ट्रेस ने एक बार खुद शेयर किया था। ऐसे में चलिए आपको उनके जन्मदिन के मौके पर इस किस्से के बारे में बता रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, सोनम कपूर ने इस घटना के बारे में खुद खुलासा किया था। उन्होंने राजीव मसंद के शो में इसका जिक्र किया था और कहा था कि हर कोई बचपन में कभी ना कभी मॉलेस्ट होता है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया था कि वो भी इससे नहीं बच पाई हैं। इस घटना के बाद एक्ट्रेस ट्रॉमा में थीं। इस बारे में उन्होंने करीब 2-3 साल तक किसी को भी नहीं बताया था। इस घटना को यादकर वो आज भी सहम जाती हैं।

Advertisement

मूवी देखने गई थीं सोनम कपूर फिर…

सोनम कपूर किस्से का जिक्र करते हुए आगे बताया था कि ये घटना मुंबई के Gaiety Galaxy थिएटर की है। यहां वो अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए गई थीं। जब सभी लोग बाहर आए तो वो दोस्तों के साथ खाने का सामान ले रही थीं। तभी पीछे से एक आदमी पीछे से आया और उसने उनकी ब्रेस्ट को दबा दिया। सोनम ने बताया कि उस वक्त वो काफी छोटी थीं। उनकी उम्र करीब 13 साल रही होगी। शख्स की गंदी हरकत के बाद वो कांपने लगीं। उस समय उन्हें समझ नहीं आया कि ये क्या हो रहा है। उन्होंने वहीं रोना शुरू कर दिया था। लेकिन, एक्ट्रेस ने इसके बारे में किसी से बात नहीं की थी। इसके बाद वो थिएटर के अंदर चली गईं और पूरी फिल्म देखी। उन्हें लग रहा था कि उन्होंने ही कुछ गलती की है।

नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस, पहली फिल्म थी फ्लॉप

बहरहाल, अगर सोनम कपूर के करियर के बारे में बात की जाए तो वो कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वो भारी वजन की वजह से एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। लेकिन, जब संजय लीला भंसाली ने कहा तो वो तुरंत मान गईं और एक्टिंग में करियर शुरू किया मगर इस बीच उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 17 साल के करियर में करीब 18 फिल्मों में काम किया और इसमें 12 फिल्में फ्लॉप दी।

Advertisement

आपको बता दें कि सोनम कपूर के फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस साल 2007 में आई फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इसमें वो रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं। ये दोनों ही स्टार्स की पहली फिल्म थी। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन, उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो