होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineGram: शादी के 5 साल तक रहे बेरोजगार, 11 साल का बेटा खोया, शेखर सुमन ने देखे हैं काफी उतार-चढ़ाव, पत्नी बनी रहीं ढाल

Happy Birthday Shekhar Suman: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन 62 साल के हो गए हैं। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें पहचान छोटे पर्दे से मिली थी। लेकिन, इसके पहले उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 14, 2024 10:46 IST
62 साल के हुए शेखर सुमन। (Photo- Jansatta)
Advertisement

बॉलीवुड में सफलता जल्दी मिल जाए ये बहुत ही कम सुनने के लिए मिलता है। अगर किसी को इंडस्ट्री में पहचान जल्दी मिल भी जाती है तो माना जाता है कि वो किस्मत का बड़ा धनी है। कई एक्टर्स आते हैं और कुछ फिल्मों में काम कर चले जाते हैं तो कुछ लोग इसमें डटे रहते हैं और पहचान बनाने के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं। इसी में से एक नाम शेखर सुमन भी हैं, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन, पटना से आकर मुंबई में आकर पहचान बनाना उनके लिए भी काफी मुश्किल रहा है। उन्होंने रेखा के साथ बड़े पर्दे पर करियर तो शुरू किया मगर पहचान छोटे पर्दे से मिली।

दरअसल, शेखर सुमन आज अपना 62 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 14 जून, 1960 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में रेखा के साथ डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'उत्सव' थी लेकिन, उन्हें 'देख भाई देख' से शोहरत मिली। शेखर ने अपने जीवन में काफी मुश्किल भरे दौर भी देखे हैं। इस संघर्ष भरे दौर में उनका साथ पत्नी अलका ने दिया। ऐसे में आपको उनके बर्थडे के मौके पर लव लाइफ और उतार-चढ़ाव के बारे में बता रहे हैं।

Advertisement

कॉमन फ्रेंड के जरिए अलका से मिले थे शेखर सुमन

बिहार से ताल्लुक रखने वाले शेखर सुमन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। एक्टर जब कॉलेज के दिनों में थे तो उनकी मुलाकात पत्नी अलका से हुई थी। ये समय साल 1980 का था। जब शेखर रामजस कॉलेज में थे और अलका इंद्रप्रस्थ कॉलेज में पढ़ती थीं। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। एक्टर ने एक बार अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि विंटर फेस्टिवल चल रहा था। इसमें उनका दोस्त उन्हें जबरदस्ती लेकर गया था। यहीं उनकी मुलाकात अलका से हुआ थी और पहली नजर में ही वो उन्हें दिल दे बैठे थे। शेखर सुमन को अलका की सादगी पसंद आ गई थी। बाद में दोनों के बीच बात आगे बढ़ी और परिवार को बताया फिर कुछ अड़चनों के बाद शादी कर ली।

Advertisement

5 साल तक बेरोजगार रहे शेखर, 11 साल का बेटा भी खोया

शेखर ने सुमन ने अलका से शादी तो कर ही ली थी। दोनों ने 4 मई, 1983 में शादी कर ली। अलका बतौर फैशन डिजाइनर काम करती थीं। वहीं, एक्टर को 'श्रीराम सेंटर' से 600 रुपए मिलने लगे थे। बाद में एक्टर के करियर में मुश्किलें आने लगी थीं। एक्टर के पास शादी के करीब 5 साल तक कोई काम नहीं था। उनकी पत्नी इकलौती कमाने वाली थीं। इस दौरान शेखर सुमन ने अपना 11 साल का बेटा भी खो दिया था। बेटे की मौत के बाद वो बुरी तरह से टूट गए थे। इस बीच एक्टर मानसिक और आर्थिक दोनों ही दिक्कतों का सामना कर रहे थे। लेकिन, इन सभी समस्याओं के बीच उनकी पत्नी अलका ने सभी चीजों को बेहतरीन तरीके संभाला और डट कर खड़ी रहीं। वो शेखर सुमन के लिए हमेशा से ढाल रही हैं।

आपको बता दें कि तमाम मुश्किलों और बेटे की मौत के बाद शेखर सुमन के घर बेटे अध्ययन सुमन का जन्म हुआ। अध्ययन पिता के रास्ते पर चलते हैं और एक्टिंग में ही करियर बनाया है। उन्हें आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था। बहरहाल, शेखर सुमन के बारे में बात की जाए तो 60 साल से ज्यादा होने के बाद भी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शेखर भी आखिरी बार 'हीरामंडी' में दिखे थे।

Advertisement
Tags :
CineGramEntertainment NewsShekhar Suman
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement