scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: 'पापा ने कहा था शादी कर लो या काम…', जब चंकी पांडे पर था एकता कपूर को क्रश, जितेंद्र ने रखी थी शर्त

Ekta Kapoor Birthday: टीवी में ना जाने कितनों का करियर सेट करने वाली एकता कपूर के बारे में बता रहे हैं। वो आज भी सिंगल हैं और इसकी वजह उनके पिता हैं। उन्होंने शादी नहीं की लेकिन, सिंगल पेरेंट हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 07, 2024 12:28 IST
cinegram   पापा ने कहा था शादी कर लो या काम…   जब चंकी पांडे पर था एकता कपूर को क्रश  जितेंद्र ने रखी थी शर्त
49 साल की हुईं एकता कपूर। (Photo- Jansatta)
Advertisement

टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने जाने कितने घरों को पर्दे पर बसाया और उजाड़ा। सास-बहू, ससुराल और नागिन के बीच उलझी एकता कपूर पर्दे पर सबकुछ दिखाने में कामयाब रहीं लेकिन, उनकी असल जिंदगी जरा बेफिक्र सी रही। उन्होंने शादीशुदा जिंदगी की बजाय करियर को चुना और आज अकेली रह गईं हैं। लेकिन, एक सिंगल पेरेंट भी हैं। ऐसा नहीं है कि एकता कपूर को कभी कोई पसंद नहीं आया, जो एक आम लड़की की जिंदगी में होता है वैसे ही उन्हें भी कोई पसंद आया था लेकिन, पिता जितेंद्र की शर्त ने आज उन्हें इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया कि वो सिंगल रह गईं। चलिए बताते हैं…

Advertisement

दरअसल, एकता कपूर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 7 जून, 1975 को हुआ था। वो अपनी प्रोफेशनल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। उनका शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है। ऐसा नहीं है कि उनका किसी पर दिल नहीं आया या फिर उन्हें कोई मिला नहीं। इसकी वजह जरा अलग है। इसमें कोई कहता है कि उन्हें सच्चे प्यार की तलाश है तो कोई कहता है कि पापा जितेंद्र की किसी शर्त की वजह से वो आज भी सिंगल हैं। इसे लेकर एकता एक बार खुद बात कर चुकी हैं।

Advertisement

'शादी कर लो या फिर काम…'

गौरतलब है कि जब-जब एकता कपूर की शादी की चर्चा होती है तो उनके पापा की एक शर्त का जिक्र जरूर होता है। इसके बारे में एकता भी बता चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें पापा जितेंद्र ने कहा था कि वो शादी कर लें या फिर काम। एकता ने कहा था कि उन्होंने अपने कई दोस्तों की शादी और तलाक देखे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इसी वजह से शायद उन्हें आज भी इंतजार है।

कभी चंकी पांडे पर रहा था क्रश

एकता कपूर की लाइफ में एक समय ऐसा रहा था जब उन्हें चंकी पांडे पर क्रश रहा था। उन्होंने एक बार सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था। चंकी पांडे के बर्थडे पर एकता ने एक फोटो शेयर की थी। इसे शेयर करने के साथ ही बताया था कि कुछ साल पहले वो चंकी पर अपना दिल हार गई थीं। इतना ही नहीं प्रोड्यूसर ने लिखा था कि अगर वो मान गए होते तो आज बॉलीवुड वाइफ होतीं।

Advertisement

बहरहाल, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर का नाम करण जौहर से भी जुड़ चुकी है। करण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन दोनों को कोई नहीं मिलता तो वो एक-दूसरे से ही शादी कर लेंगे। हालांकि, उस समय एकता की ओर से इस रिश्ते पर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया था। अब एकता कपूर सिंगल पेरेंट हैं। वो सरोगेसी से मां बनी थीं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो