होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

CineGram: 'काका' के प्यार में करियर को मारी लात, फिर आई अनबन तो सनी देओल को दे बैठीं दिल, 11 साल चला डिंपल कपाड़िया संग रिश्ता!

Happy Birthday Dimple Kapadia: बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया 67 साल की हो गई हैं। वो अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। उनका नाम सनी देओल के साथ भी जुड़ चुका है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 08, 2024 12:13 IST
67 साल की हुईं डिंपल कपाड़िया। (Photo- Jansatta)
Advertisement

70-80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) अपने जमाने की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं। आज वो भले ही पर्दे से दूर हैं और बहुत कम ही नजर आती हैं। लेकिन, एक समय पर उनका सिक्का चलता था। कम समय में ही वो स्क्रीन पर छा गई थीं। इतना ही नहीं फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के भी चर्चे कम नहीं रहे हैं। फिर चाहे वो काका यानी कि राजेश खन्ना हों या फिर सनी देओल। कहा जाता है कि एक समय था जब राजेश खन्ना के साथ रिश्ते में अनबन आने लगी थी और एक्ट्रेस उनसे दूर रहने लगी थीं तो इस बीच सनी देओल से उनकी करीबियां बढ़ी थीं। वो उन्हें दिल दे बैठी थीं। चलिए बताते हैं डिंपल कपाड़िया के प्यार के इस किस्से के बारे में…

दरअसल, डिंपल कपाड़िया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो 67 साल की हो गई हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी निजी जिंदगी के बारे में बता रहे हैं। ऐसे में उनके और सनी देओल के प्यार के किस्से के बारे में बता रहे हैं। बताया जाता है कि एक्ट्रेस का शादीशुदा सनी देओल संग 11 साल रिश्ता चला था।

Advertisement

'काका' के प्यार में करियर को मारी थी लात

सनी देओल से पहले डिंपल कपाड़िया 16 साल बड़े 'काका' यानी कि राजेश खन्ना के प्यार में थीं। 'बॉबी' फिल्म की सफलता ने एक्ट्रेस को रातों-रात स्टार बना दिया। उस समय तो राजेश खन्ना का भी दिल उन पर आ गया था और दोनों ने घर बसा लिया था। लेकिन, शादी के लिए राजेश ने डिंपल के आगे शर्त रखी थी कि वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी और पहली फिल्म से छाने वाली एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर एक्टिंग को लात मारकर घर बसा लिया फिर वो गृहस्थ जीवन में ही रम गईं। बरसों के बाद राजेश खन्ना और डिंपल के रिश्ते में अनबन आने लगी। फिर उन्होंने फिल्मों में काम करने का मन बनाया लेकिन तब तक 10 साल बीत चुके थे।

Advertisement

सनी देओल ने दिया साथ तो आया दिल

बताया जाता है कि जब राजेश खन्ना से अनबन के बाद डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों में फिर से काम करने का मन बनाया तो कोई एक्टर उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हुआ। क्योंकि कोई भी 'काका' से पंगा नहीं लेना चाहता था। उन दिनों राजेश खन्ना का सिक्का चलता था। लेकिन, इस बीच सनी देओल ने हिम्मत दिखाई और डिंपल संग स्क्रीन शेयर किया। दोनों नासिर हुसैन की फिल्म 'मंजिल मंजिल' में नजर आए थे। फिल्म कुछ खास नहीं रही थी मगर इससे उनकी जोड़ी जरूर हिट हो गई थी। इस बीच डिंपल के टूटे दिल को सहारा भी मिला। दोनों के बीच नजदीरियां भी बढ़ीं। वहीं, कहा जाता है कि इसी दौरान सनी का भी अमृता सिंह के साथ ब्रेकअप हुआ था।

सनी नहीं, ऋषि कपूर को लेना चाहते थे नासिर हुसैन

डिंपल कपाड़िया और सनी देओल दोनों ही शादीशुदा थे और वो दोनों ही एक ही कश्ती में सवार थे। इसकी वजह से वो करीब आ गए। डिंपल दो बेटियों की मां थीं। वहीं, सनी भी दो बेटों के बाप। बावजूद इसके दोनों के रोमांस के चर्चे खूब रहे थे। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि नासिर हुसैन फिल्म 'मंजिल मंजिल' में पहले ऋषि कपूर को लेना चाहते थे। लेकिन किसी वजह से उन्होंने इनकार किया तो उन्होंने ये मौका सनी को दे दिया था।

बहरहाल, अगर डिंपल कपाड़िया के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो डिंपल कपाड़िया को आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। इसमें वो शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ अहम रोल में थीं।

Advertisement
Tags :
CineGramDimple kapadiaEntertainment Newsrajesh khannaSunny Deol
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement