scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: अनफ्रेंडली था 'अंडरटेकर' का अक्षय कुमार संग बिहेवियर, सेट पर आते ही दिखाई थी उंगली और कहा था 'पंगा' फिर…

अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' के सेट का एक किस्सा गुलशन ग्रोवर ने शेयर किया है। उन्होंने फिल्म के 'अंडरटेकर' और अक्षय का किस्सा शेयर किया है। 28 साल बाद उन्होंने बताया कि 'अंडरटेकर' ने उन्हें उंगली दिखाई थी।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 26, 2024 11:22 IST
cinegram  अनफ्रेंडली था  अंडरटेकर  का अक्षय कुमार संग बिहेवियर  सेट पर आते ही दिखाई थी उंगली और कहा था  पंगा  फिर…
'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' से जुड़ा किस्सा (Photo- Jansatta)
Advertisement

90 के दशक में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एक्शन पैक्ड खूब फिल्में की, जिसके बाद उनका नाम खिलाड़ी कुमार पड़ गया था। इसी में से एक फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' रही थी, जिसमें वो रवीना टंडन और रेखा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। ये दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसमें एक्टर को काफी स्टंट और शानदार फाइट सीन्स करते हुए देखा गया। मूवी में कुछ विदेशी फाइटर्स भी थे। इसी में से एक 'अंडरटेकर' और अक्षय की फाइट रही थी। ऐसे में अब दोनों से जुड़ा एक किस्सा गुलशन ग्रोवर ने 28 साल के बाद शेयर किया है।

दरअसल, फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में ब्रायन ली ने 'द अंडरटेकर' का किरदार प्ले किया था। 'द अंडरटेकर' का असली नाम मार्क विलियम कैलावे था। उन्हें उस जमाने का सबसे चर्चित और महान रेसलर माना जाता था। उन्हें लेकर गुलशन ग्रोवर ने किस्सा सुनाया है कि वो माइंड गेम खेला करते थे। हाल ही में गुलशन ग्रोवर ने टाइम आउट विद अंकित पॉडकास्ट में इससे जुड़ा किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें और अक्षय को शुरू में 'अंडरटेकर' बहुत 'अनफ्रेंडली' लगे।

Advertisement

गुलशन ने की अक्षय की तारीफ

गुलशन ग्रोवर ने उन दिनों को याद किया और कहा कि उन्हें रेखा के साथ कास्ट किया गया था और बताया गया था कि फिल्म में अंडरटेकर भी हैं। गुलशन ने बताया कि अक्षय सिर्फ उनके दोस्त ही नहीं हैं। बल्कि वो उन्हें अपना भाई भी मानते हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ काम करना इन्जॉय करते हैं। गुलशन का मानना है कि अक्षय बहुत मोटिवेट करते हैं और प्रोफेशनल होने के साथ-साथ समय के पाबंद हैं।

उंगली उठाई और कहा, 'पंगा'

गुलशन ग्रोवर ने आगे बताया कि वो दोनों अंडरटेकर का इंतजार कर रहे थे। तभी अंडरटेकर आते हैं। उनके बिहेवियर को लेकर कहा कि वो मिलनसार नहीं थे। जब वो एयरपोर्ट से लाए गए तो किसी से बात नहीं की। वो सेट पर भी किसी से बात नहीं करते थे। एक बार अंडरटेकर सेट अक्षय कुमार की ओर आए और उनकी ओर उंगली उठाई फिर कहा, 'पंगा'। इसके बाद वो वहां से चले गए। गुलशन बताते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि अंडरटेकर ने ये शब्द कहां से सीखा था। एक्टर ने बताया कि अंडरटेकर खतरनाक दिख रहे थे। इस पर अक्षय भी हैरान थे तो उन्होंने पूछा कि क्या दिक्कत है?

Advertisement

जब लगाया तूफान आ गया…

इसके साथ ही, गुलशन ग्रोवर ने एक और किस्सा शेयर किया कि एक दिन वो और अक्षय शाम को एक ट्रेलर में आराम कर रहे थे। इस बीच अचानक से उनका ट्रेलर हिलने लगा था। गुलशन को इस दौरान लगा था कि तूफान आ गया है, लेकिन बाद में पता चला कि 'अंडरटेकर' इसे अपने हाथों से हिला रहे थे वो भी सिर्फ मजाक करने के लिए। ब्रायन अक्सर अपने असिस्टेंट से दूसरे रेसलर का भी ख्याल रखने के लिए कहते थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो